विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ड्रग्स बेचने से इनकार किया तो फूल बेचने वाली महिला को लाठियों से पीटा, CCTV वीडियो वायरल

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:25 AM (IST)

हौज खास में छोटी दिवाली की रात एक फूल बेचने वाली महिला को ड्रग्स बेचने से इनकार करने पर लाठियों ...और पढ़ें

HighLights

  1. छोटी दिवाली की रात महिला को लाठियों से पीटा गया।

  2. ड्रग्स माफिया सोनी ने ड्रग्स बेचने से इनकार पर हमला कराया।

  3. सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। हौज खास थाना क्षेत्र में छोटी दीवाली की रात एम्स रोड पर गौतम नगर जाने वाले रास्ते पर फूल-माला बेच रही एक महिला की लाठी से पिटाई की गई। आरोप है कि ड्रग्स बेचने से इनकार करने पर ड्रग्स माफिया सोनी ने अपने गुर्गों से हमला कराया।

घटना के पांच दिन बाद भी पीड़िता को पुलिस कार्रवाई का इंतजार है। वहीं, इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त के मुताबिक हौज खास पुलिस स्टेशन में अब तक कोई पीसीआर काॅल या लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

फिर भी सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर मामले का संज्ञान लिया गया है। घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें खोजने के लिए एक पुलिस टीम तैनात की गई है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बिगड़ी 6 साल की बच्ची की तबीयत, मौत के बाद दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा परिवार

यह भी पढ़ें- दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज में गोली मारने वाला 75 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, प्रह्लाद हत्याकांड का खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।