लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बिगड़ी 6 साल की बच्ची की तबीयत, मौत के बाद दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा परिवार
लंदन से दिल्ली आ रही वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट में 6 साल की जैनब नब मोहम्मदी की तबीयत बिगड़ने के बाद ...और पढ़ें

याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
HighLights
छह साल की जैनब की फ्लाइट में तबीयत बिगड़ी, मौत हुई।
माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी किया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। छह साल की जैनब नब मोहम्मदी की फ्लाइट में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत के मामले में माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
याचिका के अनुसार, आठ सितंबर 2026 को लंदन से दिल्ली आ रही वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट में जैनब बेहोश हो गई। आरोप है कि फ्लाइट में उसका बीपी नहीं नापा जा सका, बच्चों के लिए कैनुला नहीं था और आईजीआई एयरपोर्ट पर 12 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए इलाज की सुविधा नहीं थी। उसे मेदांता, गुरुग्राम ले जाया गया, जहां 16 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। परिवार ने सभी मेडिकल रिकार्ड सुरक्षित रखने की मांग की है।