विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज में गोली मारने वाला 75 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, प्रह्लाद हत्याकांड का खुलासा

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 10:34 AM (IST)

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर हुए सनसनीखेज रोडरेज हत्याकांड में बरोदा पुलिस ने 75 वर्षीय आरोपित रामचंद्र हुड्डा को गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

कैथल से लौट रहे प्रह्लाद (इनसेट) की कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने टक्कर मार दी थी। जागरण

कैथल से लौट रहे प्रह्लाद (इनसेट) की कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने टक्कर मार दी थी। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज हत्याकांड का मामला।

  2. 75 वर्षीय आरोपित रामचंद्र हुड्डा को पुलिस ने पकड़ा।

  3. सहायक प्रबंधक प्रह्लाद की गोली मारकर हत्या हुई थी।

जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर हुए सनसनीखेज रोडरेज हत्याकांड में बरोदा थाना पुलिस कपड़ा कंपनी के सहायक बिक्री प्रबंधक प्रह्लाद की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान रोहतक निवासी 75 वर्षीय रामचंद्र हुड्डा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में वारदात की पूरी कहानी सामने आई है।

प्रह्लाद और हरिओम ने पीछा कर गाड़ी रुकवा ली

मूल रूप से पंजाब के लुधियाना में राजगुरु क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय प्रह्लाद और रोहतक के रुडक़ी गांव निवासी हरिओम बुधवार तड़के अपनी कार से कैथल से रोहतक लौट रहे थे। गोहाना क्षेत्र में खानपुर खुर्द और आहुलाना गांव के बीच एक्सप्रेसवे पर रामचंद्र की तेज रफ्तार गाड़ी ने प्रह्लाद की कार को पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद रामचंद्र गाड़ी लेकर भागने लगा लेकिन प्रह्लाद और हरिओम ने पीछा करके उसकी गाड़ी रुकवा ली।

गोली लगने के बाद प्रह्लाद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस और विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रामचंद्र ने लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। उसने पहले प्रह्लाद को डराने के लिए एक फायर किया। जब प्रह्लाद पीछे नहीं हटा, तो आरोपित ने उस पर दूसरी गोली चला दी। गोली सीधे प्रह्लाद की बाजू में जा लगी। गोली लगने के बाद प्रह्लाद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और आरोपित मौके से फरार हो गया।

हथियार और गाड़ी की बरामदगी का प्रयास जारी

साथी हरिओम घायल प्रह्लाद को पीजीआई रोहतक लेकरगया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही बरोदा थाना पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपित रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज में हत्या की थी 75 साल के बुजुर्ग ने, दैनिक जागरण को बताई पूरी वारदात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।