विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज में हत्या की थी 75 साल के बुजुर्ग ने, दैनिक जागरण को बताई पूरी वारदात

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:29 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 09:13 AM (IST)

जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज में युवक की हत्या के मामले में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने अपना पक्ष रखा है। बुजुर्ग ...और पढ़ें

कैथल से लौट रहे प्रह्लाद (इनसेट) की कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने टक्कर मार दी थी।जागरण

कैथल से लौट रहे प्रह्लाद (इनसेट) की कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने टक्कर मार दी थी।जागरण

HighLights

  1. बुजुर्ग ने जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज हत्या कबूली।

  2. आत्मरक्षा में गोली चलाने का दावा किया 75 वर्षीय रामचंद्र ने।

  3. कपड़ा कंपनी के प्रशिक्षु सहायक प्रबंधक प्रह्लाद की हुई मौत।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुई रोडरेज की सनसनीखेज वारदात में बड़ा खुलासा हुआ है। कपड़ा कंपनी के प्रशिक्षु सहायक बिक्री प्रबंधक प्रह्लाद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने अपना पक्ष रखा है। दैनिक जागरण द्वारा वाहन के नंबर के आधार पर जुटाई गई जानकारी के बाद जब गाड़ी मालिक से संपर्क किया गया तो उसने पूरी घटना का खुलासा किया।

डलहौजी से लौटते समय हुआ विवाद

बातचीत करने वाले बुजुर्ग ने अपना नाम रामचंद्र बताया है। वह मूल रूप से आसन गांव का निवासी है और वर्तमान में रोहतक में रहता है। रामचंद्र ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में अपने बच्चों से मिलकर कार से वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी कार अड़ाकर रास्ता रोक लिया। किसी तरह उसने अपनी गाड़ी वहां से भगाई, लेकिन युवकों ने पीछा कर दोबारा कार आगे अड़ा दी और उसे रुकने पर मजबूर कर दिया।

धक्का-मुक्की के बाद चलाई गोली

बुजुर्ग के अनुसार, जब वह गाड़ी से नीचे उतरने लगा, तो युवक ने उसे वापस कार के अंदर धकेल दिया। खुद को घिरता देख उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और खिड़की से बाहर पहला फायर किया, जो मिस हो गया। इससे युवक और अधिक आक्रामक हो गया। बचाव में बुजुर्ग ने दूसरा फायर किया, जो सीधे युवक के कंधे में जा लगा।

मौत की बाद में मिली जानकारी

गोली लगने के बाद घायल युवक गाड़ी के पीछे की तरफ चला गया और मौका पाकर रामचंद्र वहां से निकल गया। बुजुर्ग का कहना है कि घटना के काफी देर बाद उसे पता चला कि गोली लगने से युवक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोड रेज में बहस के बाद गोली मारकर हुए फरार, CCTV में दिखी रोहतक की कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।