विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोड रेज में बहस के बाद गोली मारकर हुए फरार, CCTV में दिखी रोहतक की कार

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:29 PM (IST)

गोहाना में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज के दौरान एक कपड़ा शोरूम के असिस्टेंट सेल्स मैनेजर प्रह्लाद की गोली मारकर हत्या ...और पढ़ें

कैथल से लौट रहे प्रह्लाद (इनसेट) की कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने टक्कर मार दी थी। पुलिस कार की जांच करती हुई। जागरण

कैथल से लौट रहे प्रह्लाद (इनसेट) की कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने टक्कर मार दी थी। पुलिस कार की जांच करती हुई। जागरण

HighLights

  1. गोहाना में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज की दर्दनाक वारदात।

  2. कपड़ा शोरूम के असिस्टेंट सेल्स मैनेजर प्रह्लाद की हत्या।

  3. टक्कर के बाद पीछा करने पर हमलावरों ने मारी गोली।

जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर गोहाना क्षेत्र में बुधवार तड़के लगभग ढाई बजे रोडरेज के दौरान एक दर्दनाक वारदात सामने आई। कैथल से लौट रहे कपड़ा शोरूम के असिस्टेंट सेल्स मैनेजर की कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हमलावर रुकने के बजाय गाड़ी लेकर मौके से भाग निकले।

पीछा कर रुकवाने पर चलाई गोली

मूल रूप से लुधियाना के राजगुरू गांव निवासी 28 वर्षीय प्रह्लाद, रोहतक में एक नामी ब्रांडेड कपड़ा कंपनी में काम करते थे और वहीं किराए पर रहते थे। मंगलवार रात वह अपने साथी हरिओम (मेंटेनेंस एक्जीक्यूटिव मैनेजर) के साथ लीवा कार से लौट रहे थे।

टक्कर लगने के बाद प्रह्लाद और हरिओम ने एमजी हेक्टर का पीछा किया और गोहाना क्षेत्र में खानपुर खुर्द और आहुलाना गांव के बीच उसे रुकवा लिया। कार से उतरकर जब प्रह्लाद ने टक्कर मारने का कारण पूछा, तो हमलावर बहस करने लगे और अचानक उन पर गोली चला दी।

gihana-roadrays1

अस्पताल में मृत घोषित, मौके से मिले 3 खोल

गोली प्रह्लाद की बाजू में लगी और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी गाड़ी सहित फरार हो गए। साथी हरिओम तुरंत उन्हें रोहतक के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया। सूचना मिलते ही बरोदा थाना पुलिस ने हरिओम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से कारतूस के तीन खोल बरामद हुए हैं।

gihana-roadrays2

सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध कार, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें हमलावरों की एमजी हेक्टर गाड़ी नजर आ रही है। हालांकि, कैमरे में गाड़ी का नंबर पूरा साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन प्राथमिक जांच में गाड़ी रोहतक नंबर की बताई जा रही है। बरोदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज, कार में टक्कर के बाद पीछा करने पर शोरूम मैनेजर की गोली मारकर हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।