Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Monsoon Update: दिल्ली में कब होगी मानसून की एंट्री? आज 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

    Updated: Wed, 25 Jun 2025 11:22 AM (IST)

    दिल्ली में आज मानसून की दस्तक हो सकती है, जिसके लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन भर बादल छाए रहने, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।   

    Hero Image

    चिड़िया घर में उमस भरी गर्मी से बेहाल होकर पसीने पोछते हुए छाता लेकर भ्रमण करते पर्यटक। 

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। उमस भरी गर्मी के बीच आज यानी बुधवार को दिल्ली में मानसून की दस्तक हो सकती है। आंधी-बारिश का येलो अलर्ट बना हुआ है। दिन भर बादल छाए रहने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहने का अनुमान है। बादलों की आंखमिचौली के बीच दिन में धूप भी निकल सकती है।

    बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अगले चार-पांच दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलेगी। 

    मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा साफ

    वहीं मौसम की मेहरबानी से वायु गुणवत्ता लगातार साफ ही बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बुधवार सुबह 9 दिल्ली का एक्यूआई 119 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।