विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी और बारिश के आसार; तपती गर्मी से कब मिलेगी राहत?

Published: Mon, 27 Apr 2026 08:14 AM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2026 08:18 AM (IST)

दिल्लीवासियों को जल्द ही धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। (फाइल फोटो)

मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली वासियों को जल्द ही धूल भरी आंधी और वर्षा के चलते तपती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे पारे में भी कमी दर्ज की जाएगी। हालांकि, सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में लू का असर बरकरार रह सकता है।

42.1 डिग्री तक पहुंचा तापमान

रविवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप और तीखी होती गई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर यानी 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे रही और नमी का स्तर 22 से 60 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

Delhi Rain (1)

झुलसाने वाली गर्मी से हल्की राहत महसूस हुई

राहत की बात यह है कि पिछले तीन दिनों से जारी लू के प्रकोप में रविवार को मामूली कमी देखी गई। शनिवार को तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बादलों की आवाजाही के कारण रविवार को 0.7 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के मानकों के मुताबिक, रविवार को तकनीकी तौर पर लू की स्थिति नहीं रही, जिससे दिल्लीवालों को झुलसाने वाली गर्मी से हल्की सी राहत महसूस हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, हर पांच दिन में 'सामान्य तापमान' के मानक को अपडेट किया जाता है। 21-25 अप्रैल के लिए यह मानक 37.7 डिग्री था, जो 26-30 अप्रैल के लिए बढ़कर 39.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मानक बढ़ने के कारण वास्तविक तापमान और सामान्य के बीच का अंतर कम हो गया, जिससे फिलहाल लू की स्थिति तकनीकी रूप से दर्ज नहीं हुई।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):-

  • रिज : सबसे गर्म क्षेत्र, अधिकतम तापमान 43.5
  • आयानगर : 43.1
  • लोधी रोड : 42.2
  • पालम : 41.8

सोमवार के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अनुमान है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे लू जैसी स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मानसून की उमस बन सकती है जानलेवा, अब 28 दिन पहले मिल जाएगी हीटवेव जैसी चेतावनी

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लू का येलो अलर्ट: दोपहर 11 से शाम 5 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह, RML में हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार