विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बुधवार को तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, सीजन की सबसे 'गर्म रात' रही; आज 46 डिग्री तक जा सकता है पारा

Published: Thu, 21 May 2026 11:27 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में बुधवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रही, न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ...और पढ़ें

रात में भी भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ाए। फोटो: सांकेतिक

रात में भी भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ाए। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. बुधवार सुबह 31.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की सबसे गर्म रही

  2. अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है

  3. दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी हुई है

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गर्मी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोगों को उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।

45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलने से दिनभर लू जैसे हालात बने रह सकते हैं।

वायु गुणवत्ता अब भी ‘मध्यम’ श्रेणी में

भीषण गर्मी के बीच राजधानी की हवा फिलहाल ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 153 दर्ज किया गया।

एनसीआर के शहरों में भी राहत नहीं

दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी के बीच बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम और हवा की गुणवत्ता में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'हमारी सरकार में दिल्ली वाले भूल चुके थे पावर कट, बंद हो गए थे इनवर्टर...' बिजली कटौती पर भड़के केजरीवाल

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिजली की मांग ने बनाया नया रिकॉर्ड, न्यूनतम डिमांड भी पहुंची 5000 MW के पार