विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बिजली की मांग ने बनाया नया रिकॉर्ड, न्यूनतम डिमांड भी पहुंची 5000 MW के पार 

Published: Thu, 21 May 2026 09:41 AM (IST)

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के कारण बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मई में ही ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Electricity Demand In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने के साथ ही लू की स्थिति बनी हुई है। इससे बिजली की खपत बढ़ गई है। मई माह में ही मांग आठ हजार मेगावाट से ऊपर पहुंच गई है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार मांग अधिक है। अधिकतम मांग के साथ ही न्यूनतम मांग में भी वृद्धि देखी जा रही है।

पहले कब बढ़ी थी बिजली की मांग?

इससे पहले मई में बिजली की मांग आठ हजार मेगावाट से अधिक वर्ष 2024 में पहुंची थी। उस वर्ष भी 29, 30 व 31 मई को मांग आठ हजार मेगावाट से अधिक पहुंची थी। इस बार 20 मई को ही मांग आठ हजार से ऊपर दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम मांग भी पांच हजार मेगावाट से ऊपर पहुंच गई है।

मई के शुरू में न्यूनतम मांग चार हजार मेगावाट के आसपास रहती थी। पिछले सप्ताह यह लगभग 45 सौ मेगावाट के आसपास थी। बुधवार को यह 5174 मेगावाट दर्ज हुई थी। बृहस्पतिवार को यह बढ़कर 5211 मेगावाट पहुंच गई।

बिजली वितरण अधिकारियों का कहना है कि तापमान अधिक बढ़ने व लू के कारण एयर कंडीशनर, कूलर सहित अन्य उपकरण अधिक प्रयोग किए जा रहे हैं जिससे बिजली की मांग बढ़ रही है। कुछ स्थानों पर लोड बढ़ने से ट्रिपिंग की समस्या भी हो रही है।

यह भी पढ़ें- गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में उछाल, दिल्ली में 6578 मेगावाट तक पहुंची डिमांड

यह भी पढ़ें- दिल्ली में गर्मी का कहर, बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड; इस साल पहली बार इतना पहुंचा आंकड़ा