विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में उछाल, दिल्ली में 6578 मेगावाट तक पहुंची डिमांड

Published: Sat, 25 Apr 2026 08:43 AM (IST)

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अप्रैल में पहली बार यह ...और पढ़ें

गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में उछाल

गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में उछाल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के तापमान में वृद्धि के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को पहली बार अप्रैल में बिजली की मांग 65 सौ मेगावाट के पार पहुंच गई। इससे पहले 29 अप्रैल, 2022 को पहली बार 6197 मेगावाट तक मांग पहुंची थी। बृहस्पतिवार को यह रिकार्ड टूट गया और आने वाले दिनों में मांग में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के कारण एयर कंडीशनर, कूलर आदि का उपयोग बढ़ जाता है। इससे बिजली की मांग बढ़ती है। पिछले सप्ताह के शुरू में मांग पांच हजार मेगावाट के आसपास थी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद यह 6323 मेगावाट और शुक्रवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे यह 6578 मेगावाट पहुंच गई। इससे पहले सिर्फ वर्ष 2022 और वर्ष 2025 में अप्रैल में मांग छह हजार मेगावाट से ऊपर पहुंची थी।

पिछले दो दिनों में बिजली की अधिकतम मांग में पांच सौ मेगावाट से अधिक की वृद्धि हुई है। 22 अप्रैल को अधिकतम मांग 6020 मेगावाट थी। अधिकतम मांग के साथ ही न्यूनतम मांग में भी वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम मांग 4124 मेगावाट और शुक्रवार को 4247 मेगावाट तक पहुंच गई। मौसम यदि इसी तरह बना रहा तो अगले कुछ दिनों में मांग सात हजार मेगावाट के ऊपर पहुंच सकती है। इसे ध्यान में रखकर बिजली वितरण कंपनियां तैयारी कर रही हैं।

दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग

वर्ष तिथि अधिकतम मांग (MW)
2025 28 अप्रैल 2025 6014 MW
2024 26 अप्रैल 2024 5447 MW
2023 18 अप्रैल 2023 5422 MW
2022 29 अप्रैल 2022 6197 MW
2021 16 अप्रैल 2021 4372 MW
2020 30 अप्रैल 2020 3362 MW
2019 23 अप्रैल 2019 5664 MW
2018 27 अप्रैल 2018 5200 MW
2017 21 अप्रैल 2017 5685 MW
2016 19 अप्रैल 2016 4797 MW

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सूर्यदेव का कहर, पारा 40 डिग्री पार; बढ़ी बिजली की डिमांड

यह भी पढ़ें- UP में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 1 किलोवाट वाले प्रीपेड मीटर का बैलेंस माइनस होने पर भी 30 दिन तक नहीं कटेगी बिजली