उत्तराखंड में सूर्यदेव का कहर, पारा 40 डिग्री पार; बढ़ी बिजली की डिमांड
भीषण गर्मी के कारण हल्द्वानी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे बिजली की मांग में 10% की वृद्धि हुई है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आसमान से आग बरसने के साथ ही गर्म हवाओं के प्रवाह ने सभी को परेशान कर दिया है। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में दिन का पारा शुक्रवार को फिर से 40 डिग्री को पार कर चुका है। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।
ताप के बढ़ते प्रताप के बीच हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में बिजली की डिमांड भी 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है। मांग बढ़ने की वजह से ऊर्जा निगम रोजाना रात के समय डेढ़ से दो घंटे से अघोषित कटौती कर रहा है।
2.2 एमयू तक पहुंच गई बिजली की मांग
विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी नगर और ग्रामीण के अधिकारियों के अनुसार सामान्य दिनों में 1.5 मिलियन यूनिट (एमयू) से 1.8 एमयू के बीच बिजली की डिमांड रहती है। लेकिन, बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में बिजली की मांग 2.2 एमयू तक पहुंच गई है। इसमें सबसे अधिक डिमांड हल्द्वानी ग्रामीण खंड के टीपी नगर और कमलुवागांजा उपकेंद्र संबंधित क्षेत्र में है। भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में बढ़ती मांग और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने की वजह से रोस्टरिंग की जा रही है। हालांकि,
आगामी दिनों में वर्षा की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में थोड़ी राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में प्रचंड गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा; 7 जिलों में बारिश की संभावना
यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में कल से फिर बदलेगा मौसम, पांच दिन लगातार होगी बारिश; पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
