विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद भी उमस ने बढ़ाई बेचैनी, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

Published: Sun, 23 Aug 2026 10:23 PM (IST)

रविवार को दिल्ली में हल्की वर्षा के बाद भी लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी से पूरी राहत नहीं मिली, ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. रविवार को दिल्ली में हल्की वर्षा के बावजूद उमस से राहत नहीं मिली।

  2. अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक दर्ज।

  3. मौसम विभाग ने पूर्ण राहत के लिए अभी और इंतजार करने को कहा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली के कई हिस्सों में हुई वर्षा के बावजूद लोगों को उमस और पसीने से पूरी राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।

वर्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सफदरजंग और मयूर विहार में 6.5 मिमी, जबकि पूसा में सर्वाधिक 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

पूरी तरह से राहत के लिए करना होगा इंतजार

मौसम विभाग का कहना है कि हवा में नमी का स्तर ज्यादा रहने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

हल्की वर्षा का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है, लेकिन पूरी तरह राहत के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- औरैया में भारी बारिश का अलर्ट, डीएम ने 24 अगस्त को 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें- Punjab Weather 24th August: कमजोर हुआ मानसून! तीन जिलों में बारिश के आसार, अन्य में उमस करेगी परेशान