विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में कल होगी बारिश या बढ़ेगा तापमान? जानिए मौसम को लेकर क्या है IMD का अपडेट 

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:04 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना है। IMD के मुताबिक किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई है। इसी बीच ...और पढ़ें

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, फोटो-एआई जेनरेटेड

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, फोटो-एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. 2 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ, बारिश नहीं।

  2. अधिकतम तापमान 28-30°C, न्यूनतम 16-18°C रहेगा।

  3. उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नवंबर महीने के पहले दिन मौसम का मिजाज सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कल यानी 2 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। दिल्ली के किसी भी इलाके में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 2 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं सुबह और शाम में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के भीतर तापमान में 5 से 7 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि अब इस हफ्ते तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।

दिल्ली में चलेंगी उत्तर-पश्चिमी हवाएं

IMD के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह उत्तर-पश्चिमी दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दोपहर के समय हवा की गति हल्की तेज होने की संभावना जताई गई है। हालांकि शाम को फिर से हवाएं वापस धीमी होकर 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर चलेंगी।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के सभी जिलों के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी आसमान साफ रहने का अनुमान है। किसी भी इलाके में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर की जनता आराम से सुहाने मौसम का आनंद ले सकती है।

यह भी पढ़ें- साउथ दिल्ली और गुरुग्राम के पब-बार करते थे ड्रग्स की सप्लाई, 106 ग्राम कोकेन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मंडोली चौक पर बाइक फिसलने से 20 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल; तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।