विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बदलेगा मौसम, बृहस्पतिवार शाम से झमाझम बारिश के आसार

Published: Wed, 27 May 2026 10:02 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2026 10:03 AM (IST)

दिल्ली में बुधवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहने की संभावना है, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण ...और पढ़ें

बारिश से मई में होगा ठंडक का अहसास। (फाइल फोटो)

बारिश से मई में होगा ठंडक का अहसास। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बुधवार को दिल्ली में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान संभव

  2. गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलेगा

  3. आगामी दिनों में बारिश से तापमान में गिरावट आएगी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को भी दिल्ली में गर्मी के तेवर तल्ख ही रहेंगे। तापमान भी 45 डिग्री के पार जा सकता है, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार शाम से मौसम करवट लेगा। फिर अगले कई दिन वर्षा होने की संभावना है।

8 डिग्री तक गिरेगा तापमान

इस दौरान तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 45 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन भर आसमान साफ रहेगा तेज धूप भी निकली रहेगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा भी चलेगी।

 रिज स्टेशन पर 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है और आयानगर में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था।

Delhi Rain

दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। बुधवार को सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 184 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।