दिल्ली में 1 नवंबर को गिरेगा तापमान या बढ़ेगी गर्मी? चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का दिखेगा असर; IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली में हल्की बारिश और सर्द हवाओं से तापमान गिरने के बाद ठंड महसूस हो रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

दिल्ली में मौसम का हाल। फोटो-जागरण आर्काइव
HighLights
दिल्ली में दिवाली से पहले हल्की बारिश, तापमान गिरा।
अगले सात दिनों में 7-8 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना।
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के अवशेष से मौसम प्रभावित।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में दीवाली से पहले मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। हल्की बारिश और सर्द हवाओँ के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले सात दिनों में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इस दौरान लगभग 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी चली। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
समय से पहले ठंड का अहसास
दिल्ली में तापमान के लुढ़कने से समय से पहले हल्की ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। IMD रिपोर्ट के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के अवशेष के रूप में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिया है।
तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
इसके अलावा उत्तरी हरियाणा के ऊपरी समुद्रील तल पर पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोन सर्कुलेशन के रूप में बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इन प्रणालियों के कमजोर पड़ने पर आसमान साफ होगा। जिसके कारण अगले सात दिनों में तापमान में लगभग 7-8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है। इसकी वजह से दिन में गर्मी महसूस हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।