विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली वोटर लिस्ट से हटाए गए 47.56 लाख नामों की दोबारा होगी जांच, घर-घर जाकर BLO करेंगे सत्यापन

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:36 PM (IST)

दिल्ली चुनाव आयोग मसौदा सूची से हटाए गए 47.56 लाख मतदाताओं के नामों का घर-घर जाकर फिर से सत्यापन करने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. 47.56 लाख हटाए गए मतदाताओं की दोबारा जांच होगी।

  2. चुनाव आयोग घर-घर जाकर सत्यापन कराएगा।

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक बढ़ी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मसौदा सूची से हटाए गए 47.56 लाख मतदाताओं के नामों की दोबारा जांच होगी।

चुनाव आयोग अब इन मतदाताओं का घर-घर जाकर फिर से सत्यापन कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए दिल्ली में तैनात सभी 14,947 बूथ स्तरीय अधिकारियों को लगाया जा सकता है।

दिल्ली में लगाए जाएंगे विशेष नामांकन शिविर?

अधिकारियों के मुताबिक, आयोग की ओर से समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद सत्यापन का एक और दौर चलाने का अवसर मिला है। इसके साथ ही 15 और 22 नवंबर को विशेष नामांकन शिविर लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। इन शिविरों में विद्यार्थियों, बेघर लोगों, ट्रांसजेंडर और यौनकर्मियों को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहले ही अधिकारियों को निर्देश दे चुका है कि हटाए गए नामों की दोबारा जांच कर यह पता लगाया जाए कि संबंधित मतदाता अंतिम सूची में शामिल होने के पात्र हैं या नहीं।

33 लाख नोटिसों में 32 लाख का निस्तारण

अधिकारियों के अनुसार, 2002 की मतदाता सूची से नाम का मिलान नहीं होने और तार्किक विसंगतियों के कारण नोटिस जारी किए गए 33 लाख से अधिक मामलों में से करीब 32 लाख का निस्तारण हो चुका है। दिल्ली में 30 जून से एसआइआर से जुड़े काम में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों सहित बीएलओ जुटे हुए हैं।

25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

मालूम हो कि चुनाव आयोग ने गुरुवार देर शाम दिल्ली में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी।

अब इनका निस्तारण 15 दिसंबर तक होगा और अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले अंतिम सूची चार दिसंबर को जारी होनी थी और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की समयसीमा 30 नवंबर थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रालों की टक्कर के बाद लगी आग; केबिन में सो रहा हेल्पर जिंदा जला

यह भी पढ़ें- सजा से ज्यादा जेल काट चुका महाठग सुकेश चंद्रशेखर, दिल्ली की कोर्ट ने किया रिहा; फिर भी कैद में ही रहेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।