दिल्ली के विकासपुरी दशहरा ग्राउंड में मिक्सर झूले का गेट टूटने से दो घायल, आरएमएल में चल रहा इलाज; FIR दर्ज
दिल्ली के विकासपुरी दशहरा ग्राउंड में मिक्सर झूले का गेट टूटने से दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज आरएमएल ...और पढ़ें

हादसे के संदर्भ में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एआई इमेज
HighLights
विकासपुरी दशहरा ग्राउंड में मिक्सर झूले का गेट टूटा।
हादसे में दो लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, लापरवाही पर सवाल।
मुकेश ठाकुर, पश्चिमी दिल्ली। विकासपुरी के एफ ब्लॉक स्थित दशहरा ग्राउंड में लगे मिक्सर झूले का गेट टूटने से दो लोग घायल हो गए। हादसा देर रात करीब 1:36 बजे हुआ। दोनों घायलों को पहले माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का उपचार जारी है।
पुलिस कर रही हादसे की गहन जांच
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झूले का गेट टूटने के कारण दोनों लोग नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद विकासपुरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल का मोबाइल क्राइम टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
इस मामले में विकासपुरी थाने में प्राथमिकी संख्या 376/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125(ए) और 289 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
आयोजकों पर उठा बड़ा सवाल
यह बड़ा सवाल है कि झूलों की नियमित जांच को लेकर कड़े मानक बनाए जाते हैं। मेले में झूला लगाने वाले और आयोजकों को उसका पालन करना होता है ताकि कोई बड़ा हादसा न होने पाए। फिर भी दशहरा मेला से पूर्व ही इतनी बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है। इसलिए इसकी पुलिस गहन जांच करेगी। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भी इसे सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कहा है।
