'लॉरेंस बिश्नोई साहब....', अभिजीत दीपके ने शेयर किया दिल्ली पुलिस के DCP का वीडियो, पुलिस ने दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 'साहब' कहते दिख रहे हैं।
-1792486187104_m.webp)
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस के वीडियो पर सवाल उठाए।
DCP ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 'साहब' कहकर संबोधित किया।
पुलिस ने वीडियो को पुराना और जुबान फिसलना बताया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है।
इस वीडियो में दिल्ली पुलिस के डीसीपी एक प्रेसवार्ता में लॉरेंस बिश्नोई को 'साहब' कहकर संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। डीसीपी के इसी बयान पर प्रकाश डालते हुए अभिजीत दीपके ने अब कई सवाल दागे हैं।
काश स्टूडेंट को भी सम्मान देती पुलिस
उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कहा कि जिस तरह का सम्मान दिल्ली पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर दिखा रही है। अगर वो उस सम्मान का 10 फीसद हिस्सा भी देश के स्टूडेंट को लेकर दिखाती, तो आज इस तरह की स्थिति पैदा ही नहीं होती।
उन्होंने कहा कि यह स्टूडेंट कुछ नहीं कर रहे हैं, बस अपनी वाजिब मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद भी स्टूडेंट के हितों पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
वहीं, दीपके ने अपने एक दूसरे पोस्ट में कहा कि अगर पुलिस स्टूडेंट या कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने के बजाय अपराधियों पर करती, तो आज हालात दूसरे होते। लेकिन, अफसोस की बात है कि जब पुलिस और सरकार की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं, तो इस तरह के हालात पैदा हो जाते हैं।
सबकुछ जुबान फिसलने की वजह से हुआ..
उधर, अभिजीत दीपके की ओर से साझा किए गए इस वीडियो के बाद पुलिस की ओर से भी सफाई सामने आई हैे। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि यह पुराना वीडियो है, जिसका मौजूदा परिदृश्य से कोई सरोकार नहीं है, लिहाजा इसे तूल ना देना ही मुनासिब रहेगा।
पुलिस के मुताबिक, अगर लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने की बात करें, तो यह सबकुछ सिर्फ जुबान फिसलने की वजह से हुआ था। वहीं, जिस पुलिसकर्मी की ओर से यह सबकुछ हुआ था, उन्हें अब एडिश्नल पुलिस कमिश्नर के पद पर पदोन्नति कर दिया गया है।
