विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'डराने की कोशिश, लेकिन हम रुकेंगे नहीं...', रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने बताया अगला प्लान

Published: Sun, 18 Oct 2026 04:03 PM (IST)

दिल्ली पुलिस द्वारा तिरंगा मार्च रोके जाने के बाद कनॉट प्लेस से हिरासत में लिए गए सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ...और पढ़ें

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, फोटो-PTI

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, फोटो-PTI

HighLights

  1. अभिजीत दीपके को सशर्त रिहा किया गया।

  2. सौरव दास और आशुतोष रांका न्यायिक हिरासत में।

  3. दीपके ने आगे की रणनीति का किया खुलासा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनॉट प्लेस पर शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा तिरंगा मार्च प्रस्तावित था, हालांकि दिल्ली पुलिस द्वारा अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे बीच में ही रोक दिया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत सीजेपी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

दीपके को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें सशर्त रिहा किया है। दीपके की रिहाई के बाद से उनके समर्थकों और आम जनता के मन में यही सवाल है कि क्या अब सब खत्म हो गया? क्या अब सीजेपी कोई प्रदर्शन नहीं करेगी? इसी बीच रविवार को दीपके ने आगे का प्लान बता दिया है।

अभिजीत दीपके ने बताया आगे का प्लान

अभिजीत दीपके ने रविवार को एलान किया है कि सौरव दास और आशुतोष रांका के बाहर निकलने के बाद सभी लोग बैठक करेंगे और फिर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। सीजेपी के प्रमुख नेता सौरव दास और आशुतोष रांका इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें जंतर-मंतर में बिना अनुमति के दाखिल होने पर हिरासत में लिया गया था।

जिसके बाद उन्हें पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक सप्ताह में दूसरी बार हिरासत से निकलने के बाद दीपके ने एक बार फिर से दिल्ली पुलिस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी और हिरासत में लिए जाने की घटनाएं यह साफ बता रही हैं कि उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन मैं एक बार फिर से साफ कहता हूं कि हम डरने वाले नहीं हैं।

 

अभी भी न्यायिक हिरासत में दास और रांका

सीजेपी के फाउंडर दीपके ने एलान किया है कि यह लड़ाई लंबी है और इसके लिए हम तैयार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि उनके साथी सौरव दास और आशुतोष रांका को आज रिहा कर दिया जाएगा। सीजेपी ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'आंदोलन 2.0' का ऐलान किया था। हालांकि पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है और पुलिस काफी सख्ती से पेश आ रही है। अब आने वाले दिनों में ही यह पता चल पाएगा कि दीपके शांति बॉन्ड को मानते हैं या फिर एक बार फिर से इसे तोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें- पलवल के हुचपुरी में दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन युवक नामजद