विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल के हुचपुरी में दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन युवक नामजद

Published: Sun, 18 Oct 2026 04:14 PM (IST)

दिल्ली के एक अस्पताल में कार्यरत युवती ने पलवल के हुचपुरी गांव के तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

पलवल के हुचपुरी में दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप ( एआई जेनरेटेड इमेज )

पलवल के हुचपुरी में दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. दिल्ली की युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप।

  2. पलवल के हुचपुरी गांव के तीन युवक आरोपी।

  3. अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।

जागरण संवाददाता, पलवल। दिल्ली के सरकारी अस्पताल में काम करने वाली युवती ने जिले के हुचपुरी गांव के तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीडिता ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपित के पास उसकी अश्लील वीडियो है और उसे ब्लैकमेल कर दिल्ली से हुचपुरी बुलाया गया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

हथीन थाना पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

मामले में दिल्ली की रहने वाली पीड़ित युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले वह दिल्ली के एक अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थी।

उसी दौरान ड्यूटी के दौरान उसकी मुलाकात हुचपुरी गांव निवासी नईम अहमद और उसके दोस्त मुस्तफा से हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार नईम अहमद के घर की महिला अस्पताल में दाखिल थी।

आरोपी देता रहा धमकी

महिला का आरोप है कि नईम अहमद ने उसका फोन नंबर ले लिया और उसे शादी का झांसा देने लगा। इस दौरान आरोपित ने उसकी कुछ अश्लील वीडियो बना लीं और उन्हीं वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले आरोपित ने उससे एक लाख रुपये भी ऐंठ लिए थे।

शिकायत में आगे बताया गया कि 15 अक्टूबर को आरोपित ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की और पीड़िता को अपने गांव हुचपुरी बुलाया। महिला अपने पास 50 हजार रुपये लेकर मेट्रो से गुरुग्राम पहुंची और वहां से टैक्सी करके हुचपुरी गांव पहुंच गई।

पीड़िता के साथ की गई मारपीट 

आरोप है कि इसके बाद नईम ने पीडिता के पास मौजूद 50 हजार रुपये छीन लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं, आरोपित ने अपने दो अन्य साथियों तारीफ और राशिद को भी वहां बुला लिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एनकाउंटर, नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार