विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में एनकाउंटर, नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

By vinit Edited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 18 Oct 2026 11:31 AM (IST)

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों मुस्तकीम और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ...और पढ़ें

गाजियाबाद में मुठभेड़। सांकेतिक तस्वीर

गाजियाबाद में मुठभेड़। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. गाजियाबाद पुलिस ने दो दुष्कर्म आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ा।

  2. नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे।

  3. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में विजयनगर पुलिस ने शनिवार देर रात दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक नाबालिग को बहलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात ही केस दर्ज किया है।

एसीपी उपासना पांडेय के मुताबिक, पुलिस को चेकिंग के दौरान जल निगम प्लांट के पास बाइक पर दो व्यक्ति संदिग्ध लगे। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों नीचे गिर गए।

पैर में गोली लगने से घायल

इसके बाद पुलिस को अपनी तरफ आता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी। पकड़े गए आरोपी चमन कॉलोनी निवासी मुस्तकीम और सिद्धार्थ विहार निवासी प्रदीप हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बच्चा चोर का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल, महिला समेत 7 गिरफ्तार