विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोहरा अभी शुरू भी नहीं हुआ और ट्रेनें होने लगीं लेट, 8.5 घंटे तक की देरी से पहुंच रहीं गाड़ियां

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:53 AM (IST)

कोहरा शुरू होने से पहले ही दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें 2 से 8.5 घंटे तक की देरी से चल रही ...और पढ़ें

पूर्व दिशा की कई ट्रेनें दो से आठ घंटे तक की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं।

पूर्व दिशा की कई ट्रेनें दो से आठ घंटे तक की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। 

HighLights

  1. ट्रेनें कोहरा शुरू होने से पहले ही देरी से चल रही हैं।

  2. पूर्वी दिशा की ट्रेनें 2 से 8.5 घंटे तक लेट हो रही हैं।

  3. विशेष ट्रेनों के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कोहरा पड़ने से पहले ही ट्रेनें देर होने लगी है। पूर्व दिशा की कई ट्रेनें दो से आठ घंटे तक की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। सबसे अधिक परेशानी विशेष ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है। देरी से गंतव्य पर पहुंचने के कारण वापसी दिशा में उनके प्रस्थान समय में भी बदलाव करना पड़ रहा है। अधिक किराया देने के बावजूद यात्री समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इन ट्रेनों में पेंट्री कार की सुविधा नहीं होने से भी यात्रियों को परेशानी होती है।

देरी से दिल्ली पहुंचने वाली मुख्य ट्रेनें

क्रम ट्रेन का नाम और नंबर विलंब
1 ललितग्राम - नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (15565) 4 घंटे
2 दरभंगा - नई दिल्ली विशेष (02569) 6 घंटे
3 बरौनी - नई दिल्ली विशेष (02563) 7 घंटे
4 नांदेड़ साहिब - अंदौरा सुपरफास्ट (22709) 2 घंटे
5 नारायणपुर बाजार - शकूरबस्ती सुपरफास्ट विशेष (04163) 4 घंटे
6 हावड़ा - नई दिल्ली विशेष (04051) 8 घंटे
7 दरभंगा - शकूरबस्ती विशेष (04097) 4.5 घंटे
8 पटना - आनंद विहार टर्मिनल विशेष (03293) 1.75 घंटे
9 लौकहा बाजार - आनंद विहार टर्मिनल विशेष (04013) 8 घंटे
10 हावड़ा - आनंद विहार टर्मिनल विशेष (03009) 8.5 घंटे
11 छपरा - आनंद विहार टर्मिनल विशेष (05085) 2.25 घंटे

इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया

क्रम ट्रेन का नाम और नंबर विलंब
1 नई दिल्ली - दरभंगा सुपरफास्ट विशेष (02570) 2.25 घंटे
2 आनंद विहार टर्मिनल - न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (15726) 1 घंटा
3 आनंद विहार टर्मिनल - पटना विशेष (03294) 3.20 घंटे

यह भी पढ़ें- दिल्ली से लौटते समय ककोड़ा मेले का एक चक्कर लगाएंगी रोडवेज बसें, श्रद्धालुओं को होगी आसानी

यह भी पढ़ें- दिल्ली में क्यों नहीं थम रहा इमारतों के ढहने का सिलसिला? 6 महीने में 7 बड़े हादसे, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।