LPG पर निर्भरता घटाने के लिए दिल्ली में बढ़ाएंगे PNG कनेक्शन, मंत्री आशीष सूद बोले- 4 लाख और दे सकते हैं कनेक्शन
दिल्ली सरकार एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दे रही है। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ...और पढ़ें

दिल्ली में लगभग 18 लाख पीएनजी कनेक्शन देने की क्षमता है, जबकि अब तक लगभग 14 लाख कनेक्शन ही दिए जा सके हैं।एआई इमेज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। एलपीजी रसोई गैस की कमी को ध्यान में रखकर सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को बढ़ावा दे रही है। दिल्ली में लगभग 18 लाख पीएनजी कनेक्शन देने की क्षमता है, जबकि अब तक लगभग 14 लाख कनेक्शन ही दिए जा सके हैं। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बचे हुए चार लाख कनेक्शन उपभोक्ताओं को जल्द प्रदान करने के लिए अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
हर माह 25 हजार तक दे सकते हैं कनेक्शन
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री ने पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए आइजीएल, शहरी विकास विभाग, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड तथा दिल्ली सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि दिल्ली में पीएनजी कनेक्शन के विस्तार को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की गई है। दिल्ली में प्रत्येक माह 10 हजार पीएनजी के नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ी तो इसे प्रति माह 25 हज़ार तक बढ़ाया जा सकता है।
पीएनजी के उपयोग को प्राथमिकता देने का निर्णय
अधिकारियों को पीएनजी कनेक्शन प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया गया है जिससे कि अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। जिन क्षेत्रों में अभी पीएनजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं में भी पीएनजी के उपयोग को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है।
पीएनजी एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प
इसके अंतर्गत अटल कैंटीन, नाइट शेल्टर की रसोइयों, मिड-डे मील किचन तथा एमसीडी की रसोइयों में पारंपरिक गैस सिलिंडरों के स्थान पर पीएनजी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। दिल्ली के सभी रेस्तरां, होटल, गुरुद्वारों, मंदिरों में भी सिलिंडर के स्थान पर पीएनजी गैस के उपयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि राजधानी के कई क्षेत्रों में अब भी लोग पारंपरिक गैस सिलिंडरों और चूल्हों पर निर्भर हैं, जबकि पीएनजी एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है। इसमें सिलिंडर बुकिंग या प्रतीक्षा से मुक्ति मिलती है। इसकी आपूर्ति निर्बाध रहती है।
यह भी पढ़ें- फीस बढ़ोतरी पर विवाद: दिल्ली सरकार बनाम निजी स्कूल पर HC 18 अप्रैल को करेगा सुनवाई, निजी स्कूलों ने दी है याचिका
यह भी पढ़ें- दिल्ली में नानकसर से ट्रानिका सिटी तक 500 करोड़ में बनेगी छह किमी एलिवेटेड रोड, PWD करवा रही फिजिबिलिटी सर्वे
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला मौसम, फरीदाबाद में बूंदाबांदी तो नोएडा में चल रही तेज हवा; बादल छाने से पारा गिरा
