दिल्ली से 59 मिनट में आगरा और दो घंटे से कम समय में कानपुर, जानिए बुलेट ट्रेन से किन शहरों को मिलेगा फायदा?
सरकार ने 'नॉर्थ कॉरिडोर बुलेट ट्रेन' परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब दिल्ली से उत्तर-पूर्वी भारत के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
नॉर्थ कॉरिडोर बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली सरकारी मंजूरी।
दिल्ली से आगरा अब केवल 59 मिनट में पहुंचें।
परियोजना में 'मेक इन इंडिया' उत्पादों का होगा उपयोग।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार की ओरे से 'नॉर्थ कॉरिडोर बुलेट ट्रेन' परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के तहत दिल्ली और उत्तर, पूर्वी भारत का सफर करना और आसान हो जाएगा।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा के दौरान बताया कि हाई स्पीड रेल नेटवर्क से दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी के लोगों को सफर करने में आसानी होगी।
दिल्ली से इन शहरों में सफर होगा आसान
रेल मंत्री की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक दिल्ली से आगरा का सफर केवल 59 मिटन में पूरा किया जा सकेगा। इससे कई लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन का विजन युवाओं के साथ-साथ मध्यम वर्ग और छोटे उद्योगों के लोगों को फायदा पहंचाना है।
दिल्ली से आगरा पहुंचने में केवल 59 मिनट का समय लगेगा। वहीं दिल्ली से कानपुर पहुंचने में 1 घंटा 45 मिनट और लखनऊ पहुंचने में केवल 2 घंटे 12 मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा वाराणसी से दिल्ली केवल 3 घंटे और 35 मिनट में पहुंच पाएंगे।
प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होंगे मेक इन इंडिया प्रोडक्ट
इस प्रोजेक्ट की खासियत बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले पिलर से लेकर गर्डर तक मेक इन इंडिया के तहत बनेंगे। जिन्हें भारत के युवाओं और वेल्डर्स द्वारा तैयार किया जाएगा।
हालांकि अभी इस परियोजना की समय सीमा और किराए के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी जानकारी साझा की जाएगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कल होगी बारिश या बढ़ेगा तापमान? जानिए मौसम को लेकर क्या है IMD का अपडेट
यह भी पढ़ें- दिवाली और छठ पर हिमाचल के ऊना से चलाई जाएं विशेष ट्रेन, दिल्ली सहित इन राज्यों के लिए उठाई मांग