दिवाली और छठ पर हिमाचल के ऊना से चलाई जाएं विशेष ट्रेन, दिल्ली सहित इन राज्यों के लिए उठाई मांग
दीपावली और छठ पूजा के लिए अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेनें चलाने की मांग उठी है। ऊना जिले ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश का ऊना रेलवे स्टेशन। जागरण आर्काइव
HighLights
अंब अंदौरा से दिवाली-छठ के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की मांग।
प्रवासी मजदूर बिहार, झारखंड, यूपी जाने को अतिरिक्त ट्रेनें चाहते हैं।
सामान्य ट्रेनों में सीट की कमी, त्योहारों पर सुविधा आवश्यक।
संवाद सूत्र, रक्कड़ (ऊना)। दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले प्रवासी मजदूरों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेनें चलाने की मांग उठी है। ऊना जिले के सामाजिक संगठनों, प्रवासी मजदूर संघों और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे मंत्रालय तथा उत्तर रेलवे प्रशासन से त्योहारों के दौरान अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाने का आग्रह किया है।
संगठनों के अनुसार, जिले में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राज्यों के हजारों मजदूर एवं कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं। त्योहारों पर वे परिवार के बीच पहुंचना चाहते हैं, लेकिन सामान्य ट्रेनों में सीटों की कमी के कारण टिकट मिलना मुश्किल होता है।
इन स्टेशन के लिए ट्रेन चलाने की मांग
प्रवासी असलम, इरफान, नजमा और फातिमा ने अंब अंदौरा से पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दिल्ली सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों के लिए त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की। उनका कहना है कि इससे हजारों प्रवासी परिवारों को घर पहुंचने में सुविधा होगी।
यात्रियों को टिकट आरक्षित करने का मिलेगा अवसर
शहर के बुद्धिजीवी शिव शंभू, हरीश, रोहित कुमार और अश्वनी ने कहा कि विशेष ट्रेनों की समय रहते घोषणा होने से यात्रियों को टिकट आरक्षित कराने का पर्याप्त अवसर मिलेगा और अंतिम समय की अफरातफरी से बचा जा सकेगा।
विशेष ट्रेन चलाना बेहद जरूरी
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मांग का समर्थन करते हुए कहा कि त्योहारों पर रेल सुविधा बढ़ाना समय की जरूरत है। विशेष ट्रेनें यात्रियों को राहत देने के साथ क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक सद्भाव को भी मजबूती देंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।