विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के स्कूलों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर रहेगा खास ध्यान, टीचर से लेकर बस स्टाफ तक का होगा असेसमेंट

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:09 PM (IST)

दिल्ली सरकार स्कूलों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए एक व्यापक मानसिक कल्याण नीति लागू ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार राज्य के सभी स्कूलों में व्यापक मानसिक कल्याण नीति लागू करने की तैयारी कर रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली सरकार राज्य के सभी स्कूलों में व्यापक मानसिक कल्याण नीति लागू करने की तैयारी कर रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दिल्ली सरकार बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर देगी विशेष ध्यान।

  2. शिक्षक, कर्मचारी, परिवहन स्टाफ का होगा साइकोमेट्रिक आकलन।

  3. 25 वर्ष तक के युवाओं को भी नीति में किया जाएगा शामिल।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में अब बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा के परिणामों के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बच्चों के व्यवहार, भावनात्मक स्थिति और मानसिक मजबूती को बेहतर समझने के लिए दिल्ली सरकार व्यापक मानसिक कल्याण नीति लागू करने की तैयारी कर रही है।

मानसिक कल्याण की जिम्मेदारी पूरे स्कूल तंत्र की

खास बात यह है कि इस नीति के दायरे में शिक्षक के साथ कर्मचारी और परिवहन से जुड़े लोग भी आएंगे। इनके लिए साइकोमेट्रिक असेसमेंट का प्रविधान प्रस्तावित किया गया है। यानी बच्चों की सुरक्षा और मानसिक कल्याण की जिम्मेदारी पूरे स्कूल तंत्र की होगी।

अपनी भावनाएं बिना किसी डर के साझा कर सके

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रस्तावित मानसिक कल्याण नीति की समीक्षा करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल कक्षाओं, किताबों और परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं होना चाहिए। हर बच्चे को ऐसा माहौल मिलना चाहिए, जहां वह खुद को सुरक्षित महसूस करे और अपनी भावनाएं बिना किसी डर के साझा कर सके। मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत किसी संकट के समय ही शुरू नहीं होनी चाहिए।

स्कूल से कालेज और 25 वर्ष तक के युवा दायरे में

प्रस्तावित नीति का दायरा सीएम श्री स्कूलों, सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों, निजी शिक्षण संस्थानों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों तक होगा। इसमें विशेष जरूरत वाले बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, औपचारिक शिक्षा व्यवस्था से बाहर रह रहे युवाओं तक भी पहुंच बनाने की योजना है। नीति के तहत 25 वर्ष तक के युवाओं को शामिल करने का प्रस्ताव है।

हैंडबुक से समझेंगे बच्चों की भावनाएं

बच्चों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों के लिए विशेष हैंडबुक तैयार की गई हैं। इनमें सवाल, व्यावहारिक अभ्यास और गतिविधियां शामिल होंगी, ताकि बच्चों की भावनात्मक जरूरतों को समझने और उनसे जिम्मेदारी से संवाद करने में मदद मिले।

दिल्ली सरकार 19 नवंबर 2026 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में श्रीश्री रविशंकर की मौजूदगी में इस नीति को शुरू करेगी। सरकार का लक्ष्य शिक्षा व्यवस्था को ऐसा बनाना है, जहां अकादमिक प्रदर्शन के साथ बच्चों का मानसिक और भावनात्मक विकास भी प्राथमिकता बने।

यह भी पढ़ें- शकरपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बीच सड़क अर्टिगा कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

यह भी पढ़ें- एआर रहमान का गुरुग्राम कॉन्सर्ट हुआ कैंसिल; लौटाए जाएंगे टिकट के रुपये; दिल्ली-NCR की जहरीली हवा का असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।