विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के सीलमपुर में उगाही देने से इनकार करने पर सैलून संचालक पर सुए से हमला, बदमाशों ने शॉप में की तोड़फोड़

Published: Tue, 21 Apr 2026 07:39 AM (IST)

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में उगाही के पैसे देने से इनकार करने पर सैलून संचालक पर हमला किया गया।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सीलमपुर में उगाही से इनकार पर सैलून संचालक पर हमला

  2. बदमाशों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से किए कई वार

  3. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर इलाके में उगाही के रुपये देने से इनकार करना सैलून संचालक को भारी पड़ गया। तीन बदमाशों ने सैलून में घुसकर संचालक पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से कई वार कर दिए। इसके साथ ही सैलून में तोड़फोड़ कर दी।

युवक को लहूलुहान करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल हालत में इरफान को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सीलमपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

हाथ, कमर और पेट पर किया वार

इरफान अपने परिवार के साथ सीलमपुर में रहते हैं। वह सीलमपुर के सीपीजे ब्लाक में सैलून चलाते हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रविवार रात को वह अपने सैलून पर मौजूद थे। तभी तीन बदमाश आए और जबरन रुपये मांगने लगे।

पीड़ित ने उगाही देने से इनकार किया तो वह भड़क गए। उन्होंने संचालक के हाथ, कमर व पेट पर वार कर दिए। पीड़ित ने बचने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसे छोड़ा नहीं। बाद में बदमाशों ने सैलून तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें- RBI रिटायर्ड कर्मचारी हत्याकांड का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में दंपती को दबोचा; उधार विवाद निकला वजह

यह भी पढ़ें- सीआर पार्क डबल मर्डर: पिता-पुत्र की हत्या के मामले में आरोपित असद सिद्दीकी को साकेत कोर्ट ने जेल भेजा