Move to Jagran APP

Delhi Saket Court Firing: साकेत कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, वकील की ड्रेस में परिचित ने महिला को मारी 3 गोली

Delhi Saket Court से शुक्रवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है जिससे पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। यहां एक लड़की पर कुछ हमलावरों ने गोलियां चला दीं जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस घटनास्थल पर है और मामले की जांच कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Fri, 21 Apr 2023 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2023 12:55 PM (IST)
Delhi Saket Court Firing- साकेत कोर्ट परिसर में महिला को मारी गोली

 नई दिल्ली, एजेंसी: साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। कुल पांच राउंड फायरिंग की गई थी जिसमें से चार राउंड महिला के ऊपर की गई है वहीं एक गोली वकील अजय सिंह चौहान को लगी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी परिचित है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने गोली मार दी। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लॉयर्स ब्लॉक के पास हुई इस घटना से पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया। वारदात के दौरान अधिवक्ता कोर्ट में पहुंच रहे थे। वहीं कुछ अधिवक्ता ब्लॉक के आसपास थे।

पीड़िता के पति ने कही ये बात

पीड़िता के पति अरुण रामास्वामी ने बताया, ''मैंने मामले की सुनवाई के लिए सुबह 10 बजे कोर्ट में छोड़ा था। उसके तुरंत बाद ही मुझे पत्नी को गोली मारने की सूचना मिली। आरोपी कामेश्वर ने उससे रुपये ऐंठने की कोशिश की थी।''

दो गोली पेट में और एक हाथ में लगी

जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 10.30 बजे हुई। घायल महिला की पहचान राधा (40) के रूप में हुई है। पीड़िता को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी है। महिला का इलाज मैक्स साकेत में चल रहा है। आरोपित का नाम कामेश्वर कुमार सिंह है।

हमलावर को बार काउंसिल से निलंबित किया जा चुका है। पति ने राधा के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई साकेत कोर्ट में चल रही थी।

हथियार लेकर कैसे पहुंचा आरोपित

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर आरोपित ने सुरक्षा जांच ना करवाई हो और सीधे अंदर पहुंच गया।

पेट में गोली लगने के बाद भी पैदल चलकर गई बाहर

घटना के बाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल महिला चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जा रही है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालात गंभीर है। डॉक्टर उसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.