उत्तम नगर में बिजली कटौती से बेहाल लोग, बोले, समझ नहीं आ रहा, क्या करें?
पश्चिमी और पूर्वी उत्तम नगर में सर्दियों और दिवाली के दौरान अघोषित बिजली कटौती से स्थानीय लोग परेशान हैं। बिजली ...और पढ़ें
-1794180040219_m.webp)
उत्तम नगर में बिजली कटौती से बेहाल लोग, बोले, समझ नहीं आ रहा, क्या करें? ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
पश्चिमी उत्तम नगर में सर्दियों में अघोषित बिजली कटौती जारी।
बिजली जाने पर घर में प्रदूषित हवा घुसने का डर।
त्योहारों पर इन्वर्टर खरीदने को मजबूर हुए निवासी।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली का दमघोंटू प्रदूषण अब सिर्फ सड़कों पर नहीं, बल्कि बिजली कटौती के बहाने अब बेडरूम और किचन तक पहुंच चुका है।
सर्दियों की दस्तक के साथ ही पश्चिमी व पूर्वी उत्तम नगर क्षेत्र में शुरू हुई अघोषित बिजली कटौती ने स्थानीय लोगों को ''''कुएं और खाई'''' जैसी स्थिति में ला खड़ा किया है।
स्थिति यह है कि अगर बिजली से बचने के लिए दरवाजे खोलें तो जहरीली हवा फेफड़ों में जाती है, और अगर बंद रखें तो दिवाली के त्योहार में भी घरों में अंधेरा पसर जाता है। पहले भी इस मुद्दे को समय-समय पर उठाया गया है लेकिन समस्या अभी भी बरकरार है।
बिजली जाए तो प्रदूषित हवा से कैसे बचें?
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती का कोई निश्चित समय नहीं है। रोजाना दो करीब घंटे तक बिजली गुल रहती है। शुक्रवार यानी धनतरेस के दिन उत्तम नगर स्थित दाल मिल रोड इलाके में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
वहीं, जैन कालोनी पार्ट-एक, संडे बाजार, सोम बाजार, बुध बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार कटौती हो रही है। निवासियों के अनुसार, गुरुवार को सुबह 40 मिनट व शनिवार (छोटी दिवाली) के दिन भी लगभग डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं रही।
लोगों का कहना है कि प्रदूषण के इस मौसम में घरों को बंद रखना जरूरी है, लेकिन बिजली जाने पर अंधेरे के कारण दरवाजे खोलने पड़ते हैं। इससे घर के भीतर भी प्रदूषित हवा पहुंचने की चिंता बनी रहती है।
त्योहारी बजट में शामिल हुआ इन्वर्टर
त्योहारी सीजन में बिजली कटौती ने लोगों की खरीदारी की प्राथमिकता भी बदल दी है। धनतेरस पर जहां लोग सोने-चांदी और बर्तनों की खरीदारी करते हैं, वहीं कुछ परिवार इन्वर्टर और पावर बैकअप पर खर्च किया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मियों में तो किसी तरह बिजली कटौती झेल ली, लेकिन त्योहारों के समय भी दो से तीन घंटे बिजली जाना मुश्किल बढ़ा रहा है।
समस्या पर क्षेत्रीय सीडीओ का पक्ष
त्योहारों के दौरान हमारी कोशिश रहती थी कि मेंटेनेंस से जुड़े कार्य न किए जाएं व बिजली आपूर्ति बाधित न हो। प्रयास कर रहे हैं कि लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
त्योहारों पर दूसरे सामान की खरीदारी से पहले अब इन्वर्टर की जरूरत महसूस हो रही है।- संतोष ठाकुर, जैन कालोनी पार्ट - एक
बार-बार बिजली जाने से दैनिक कार्य, बच्चों की पढ़ाई व नौकरी जाने वालों के समय पर प्रभाव पड़ता है।-सुलेखा देवी, संडे मार्केटयह भी पढ़ें- आईजीआई एयरपोर्ट पर नशा तस्करी के नए तरीके कस्टम के लिए चुनौती, आरोपी गिरफ्तार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।