विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के बाद GRAP नियमों की उड़ीं धज्जियां, जगह-जगह कचरे में आग लगाने से बढ़ा प्रदूषण; निगम के दावे हवा-हवाई

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:07 AM (IST)

दीपावली के बाद दिल्ली में कचरा प्रबंधन चरमरा गया है, जिससे सड़कों और गलियों में कूड़े के ढेर लग गए ...और पढ़ें

GRAP के बीच कूड़े में आग से बढ़ीं दिल्लीवासियों की सांसें। जागरण

GRAP के बीच कूड़े में आग से बढ़ीं दिल्लीवासियों की सांसें। जागरण

निहाल सिंह, नई दिल्ली। दीपावली के बाद दिल्ली में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था एक बार फिर दबाव में आ गई है। त्योहार के बाद बड़ी मात्रा में निकले कचरे का समय पर उठान नहीं होने से कई इलाकों में जगह-जगह ढेर लग गए।

मुख्य सड़कों से लेकर आवासीय कॉलोनियों की गलियों और डलावों के आसपास तक कचरा फैला रहा। स्थिति यह रही कि कुछ स्थानों पर कचरा उठाने के बजाय उसमें आग लगा दी गई। इससे उठते धुएं ने पहले से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्लीवासियों की परेशानी और बढ़ा दी।

कूड़े में आग लगाने की घटनाएं ग्रेप के तहत लागू प्रतिबंधों के पालन पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। दीपावली के बाद सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए निगम की तैयारियां नाकाफी नजर आईं। त्योहार के दौरान घरों और बाजारों से निकले सामान्य कचरे के अलावा पटाखों के अवशेष भी बड़ी मात्रा में जमा हुए।

कचरे का जमावड़ा

कई इलाकों में कचरा उठाने वाली गाड़ियों के समय पर नहीं पहुंचने से डलावों और खुले स्थानों पर कचरे का जमावड़ा लगा रहा। सफाई कर्मचारियों और संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव के चलते व्यवस्था प्रभावित हुई। निगम का कहना है कि कचरे का उठान और निस्तारण लगातार किया जा रहा है।

पटाखों के अवशेषों को सामान्य कचरे से अलग करने की प्रक्रिया के कारण भी समय लग रहा है। निगम ने मंगलवार शाम तक सफाई व्यवस्था सामान्य करने का दावा किया है।

इन इलाकों का कचरा उठान प्रभावित रहा

मध्य दिल्ली के सदर बाजार, कुतुब रोड, पहाड़गंज, चूना मंडी, विक्रम नगर, दरियागंज, पटेल नगर और करोल बाग सहित कई इलाकों में कचरे का ढेर लगा रहा। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार, मंडावली, विनोद नगर, जोशी कालोनी, लक्ष्मी नगर, मास्टर प्लान रोड, गीता कालोनी, करावल नगर और शिव विहार में भी कचरा उठान प्रभावित रहा।

बाहरी दिल्ली के रोहिणी, त्रिनगर, शकूरबस्ती, वजीरपुर, किराड़ी और बुराड़ी में डलावों के आसपास कचरा जमा दिखाई दिया। दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के कई हिस्सों में भी लोगों को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा। दिल्ली में 700 से अधिक डलाव और 500 से ज्यादा गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) हैं। इन स्थानों पर खुले में कचरा डाले जाने से गंदगी फैलने की आशंका रहती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सांसों का संकट, AQI 400 पार; नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम का भी बुरा हाल

यह भी पढ़ें- घोटाले से लेकर विदेशी फंडिंग तक, दागदार रहा अल फलाह ट्रस्ट का इतिहास; लाल किला ब्लास्ट से जुड़े तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।