विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के लिए लिखी खुली चिट्ठी, प्रदर्शन के दौर के बीच भावुक शब्दों से दिया बड़ा संदेश

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:26 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 02:28 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने विश्व पोस्ट दिवस पर नागरिकों को एक भावुक खुला पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने हर नागरिक को एक भावुक खुला पत्र लिखा है।

दिल्ली पुलिस ने हर नागरिक को एक भावुक खुला पत्र लिखा है।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने नागरिकों को लिखा भावुक खुला पत्र।

  2. कहा, वर्दी के पीछे भी एक इंसान है।

  3. नागरिकों की सुरक्षा को बताया अपना कर्तव्य।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी में चल प्रदर्शनों और विश्व पोस्ट दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने हर नागरिक को एक भावुक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में जहां पुलिस ने कहा है कि नागरिकों की रक्षा करना उसका फर्ज है, वहीं उन्होंने यह भी लिखा है कि एक वर्दी के पीछे भी इंसान होता है, जिसका एक परिवार होता है।

दिल्ली पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किए गए इस पत्र में कहा गया है, 'प्रिय नागरिक, आपकी आवाज आपका हक है, और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज। यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं। फर्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं। विद केयर, दिल्ली पुलिस।'

यह भी पढ़ें- 'मेरे सम्मान को ठेस पहुंची है...हमारे अधिकारों का क्या?', प्रदर्शनों में हिंसा पर दिल्ली पुलिसकर्मियों ने पूछा सवाल

इस पत्र में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर के आधिकारिक एक्स अकाउंट को भी टैग किया गया है। वहीं, पत्र में एक स्टैम्प भी लगा है, जिसमें दिल्ली के जंतर मंतर की तस्वीर लगी हुई है। 

यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस के अफसरों की छुट्टियां कैंसिल, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था

यह भी पढ़ें- 10 अक्टूबर के CJP प्रोटेस्ट को क्यों नहीं मिली मंजूरी? दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट सीपी ने बताई वजह