10 अक्टूबर के CJP प्रोटेस्ट को क्यों नहीं मिली मंजूरी? दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट सीपी ने बताई वजह
दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। ज्वाइंट ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी।
देर से आवेदन और पिछले रिकॉर्ड मुख्य कारण बताए गए।
नई दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। SIR की प्रक्रिया को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रस्तावित प्रोटेस्ट की अनुमति दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है।
प्रदर्शन एक संवैधानिक अधिकार होते हुए भी सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है, इसकी दो वजह दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट कमिश्नर नूपुर प्रसाद ने बताई।
क्या है पहली वजह?
नूपुर प्रसाद ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से प्रदर्शन के लिए एक पत्र दिल्ली पुलिस को काफी लेट मिला था। उनका कहना है कि प्रदर्शन के कम से कम 10 दिन पहले अनुमति लेनी होती है।
लेकिन सीजेपी का पत्र पुलिस को 7 अक्टूबर को मिला था, जिसमें प्रदर्शन की जानकारी दी गई थी। इतने कम वक्त में सुरक्षा के इंतजाम किया जाना संभव नहीं था जिसके चलते प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी गई है।
ये है दूसरी वजह?
इसके साथ ही ज्वाइंट सीपी प्रसाद ने ये भी बताया कि उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए भी इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। पिछली बार प्रदर्शन के दौरान सीजेपी की ओर से नियमों का पालन नहीं किया गया था और इस बार भी ऐसा होने की संभावना है।
सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने किए हैं क्या इंतजाम?
- 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP Protest के लिए नई दिल्ली एरिया को पूरी तरह से एक किले में बदल दिया गया है। यहां चप्पे पर बैरिकेडिंग है। 12000 से अधिक सुरक्षा जवान इलाके में तैनात हैं। किसी को पैदल भी जंतर-मंतर जाने की इजाजत नहीं है।
- आज रात से 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए जाएंगे। न इनसे प्रवेश किया जा सकेगा न यहां से निकला जा सकेगा। यहां ट्रेन भी नहीं रुकेगी।
- निजामुद्दीन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जाने और आने वाली कई ट्रेनें कल रद कर दी गई हैं।
- दिल्ली की सभी सीमाओं पर कड़ा सुरक्षा पहरा है और चेकिंग के बाद ही किसी वाहन को प्रवेश दिया जा रहा है।
- तमाम राजनेताओं और एक्टिविस्ट को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ से New Delhi और हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन आज रद, रेलवे ने जारी किया आदेश
