विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 अक्टूबर को CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, राजधानी में हर तरफ नाकेबंदी; दिल्ली पुलिस की हिरासत में हजारों लोग

Published: Fri, 09 Oct 2026 11:08 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 11:29 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए सुरक्षा कड़ी की।

  2. CJP और AAP नेताओं को नई दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति नहीं।

  3. पुलिस ने कई सक्रिय समर्थकों और नेताओं को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के एलान के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए हैं।

सीजेपी संगठन और आम आदमी पार्टी के एक भी नेताओं और समर्थकों को नई दिल्ली जिले में प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

बृहस्पतिवार रात से ही दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में नेताओं और उनके एक्टिव समर्थकों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 16.35.06

लोगों को हिरासत में लिया

यमुनापार के तीन जिले, साउथ और साउथ ईस्ट के अलावा आउटर नॉर्थ के जिले से बड़ी संख्या में लोगों को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है।

सौरभ दास और सौरभ भारद्वाज ने कल से एक्स पर पोस्ट कर अपने-अपने समर्थकों को हिरासत में लेने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस ने भी उनके दावे को सही बताया है।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 15.57.29

आप नेताओं पर पैनी नजर

पुलिस मुस्लिम बाहुल्य इलाके और बाल्मीकि बस्तियों, जहां बड़ी संख्या आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता रहते हैं, उन जगहों पर खास नजर रख रही है। इन इलाकों से लोगों को हिरासत में लिया गया है।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 15.57.30

वहीं, सभी थाना पुलिस को कहा गया है कि वे अपने-अपने इलाके में मंदिर, मस्जिद आदि हर जगह जाकर लोगों से मिले और उन्हें जंतर-मंतर पर न आने और कोई भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न होने की बात समझाए।

यह भी पढ़ें- 'मेरे सम्मान को ठेस पहुंची है...हमारे अधिकारों का क्या?', प्रदर्शनों में हिंसा पर दिल्ली पुलिसकर्मियों ने पूछा सवाल

यह भी पढ़ें- 'दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए 10 हजार से ज्यादा लोग', अभिजीत दीपके का दावा