विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस के अफसरों की छुट्टियां कैंसिल, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था

Published: Fri, 09 Oct 2026 01:10 PM (GMT+05:30)

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 8 अक्टूबर से अगले आदेश ...और पढ़ें

सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस तैनात। जागरण

सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस तैनात। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने 8 अक्टूबर से सभी छुट्टियां रद कीं।

  2. CJP का 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन प्रस्तावित है।

  3. राजधानी दिल्ली में नाकेबंदी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा निर्णय लिया है।

दिल्ली पुलिस ने 8 अक्टूबर से अगले आदेश तक के लिए सभी रैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी है। इस दौरान किसी को भी छुट्टी नहीं दी जाएगी।

पुलिस के अनुसार, छुट्टियां केवल असाधारण आपातकालीन मामलों में ही मंजूर की जा सकती हैं, जिन्हें मंजूरी देने वाले अधिकारी द्वारा प्रमाणित और स्वीकृति किया गया हो। सभी मंजूरी देने वाले अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे सावधानीपूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करें।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 12.47.47

इसके अलावा, कोई भी पुलिसकर्मी अगले आदेश तक दिल्ली के योग्य पुलिस आयुक्त की मंजूरी के बिना डीपीए में प्रशिक्षण के अलावा किसी भी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। इनके अलावा कोई भी छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी।

25 एफआईआर दर्ज

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली में धारा 163 का उल्लंघन करने पर बीते 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक 25 एफआईआर दर्ज की गई है।

राजधानी में हर तरफ नाकेबंदी

वहीं, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रस्तावित प्रोटेस्ट को लेकर राजधानी में नाकेबंदी कर दी है। दिल्ली की चारों सीमाओं पर पुलिस की तैनाती की गई है।

दिल्ली के सभी थानों की पुलिस सूचित किया है कि वे अपने-अपने इलाके में मंदिर, मस्जिद आदि हर जगह जाकर लोगों से मिले और उन्हें जंतर-मंतर पर न आने और कोई भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न होने की बात समझाए।

यह भी पढ़ें- CJP Protest LIVE: दिल्ली में मेट्रो, इंटरनेट और ट्रेन सेवा बंद करने के खिलाफ SC पहुंचे सिब्बल-सिंघवी और भूषण

यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस के अफसरों की छुट्टियां कैंसिल, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था