विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनॉट प्लेस में 'तिरंगा मार्च' से पहले दीपके के ठिकाने पर पहुंची दिल्ली पुलिस, यात्रा न निकालने का नोटिस थमाया

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:12 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Oct 2026 03:35 PM (GMT+05:30)

दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा कदम उठाया है।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके के घर पर दबिश दी।

  2. कनॉट प्लेस में CJP के तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई।

  3. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक के घर पहुंची पुलिस।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आज शाम को दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी ने तिरंगा मार्च की कॉल दी है इससे पहले दिल्ली पुलिस सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके के दिल्ली स्थित ठिकाने पर पहुंची और उन्हें नोटिस देकर निकल गई।

नई दिल्ली जिला पुलिस ने जानकारी दी है कि तिरंगा मार्च की इजाजत नहीं होने पर भी मार्च निकालने पर अड़े अभिजीत दीपके को कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उन्हें यात्रा न निकालने की हिदायत दी गई है।

एनसीपी प्रवक्ता के घर रुके हैं अभिजीत

अभिजीत दीपके दिल्ली में झंडेवालान स्थित एक घर में रह रहे हैं, जो एनसीपी प्रवक्ता अनीश गावंडे का है। दिल्ली पुलिस शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे वहां पहुंची। अभिजीत दीपके इस बार अनीश के ही घर ठहरे हैं। पहले अभिजीत जब दिल्ली आते थे तो वो कहीं और रहते थे।

 

पुलिस ने नहीं दी है तिरंगा यात्रा की अनुमति

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को आज तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति दिल्ली पुलिस नहीं देगी। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस फिर से पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सीजेपी के पिछले कंडक्ट को देखते हुए अति संवेदनशील नई दिल्ली जिले में सीजेपी को किसी भी स्थिति में तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


यह भी पढ़ें- आजाद मैदान में CJP निकालेगी 'लहरा दो तिरंगा' रैली, मुंबई पुलिस ने दी इजाजत

यह भी पढ़ें- अभिजीत ने किया आंदोलन की नई तारीख का एलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं; दिल्ली के इस इलाके में जुटेंगे 'कॉकरोच'