अभिजीत ने किया आंदोलन की नई तारीख का एलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं; दिल्ली के इस इलाके में जुटेंगे 'कॉकरोच'
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में एक नए आंदोलन की घोषणा की है।

HighLights
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे।
16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में आंदोलन का आह्वान किया।
'लहरा दो तिरंगा' नारे के साथ लोगों को बुलाया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं और इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन की नई तारीख का एलान कर दिया है। उन्होंने एक पोस्ट कर 'लहरा दो तिरंगा' का नारा देते हुए लोगों को इससे जुड़ने का आह्वान किया है। इसके साथ ही दीपके ने तारीख और समय भी बताया है।
अभिजीत ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा है, 'लहरा दो तिरंगा, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शाम 5 बजे'। इस तरह से उन्होंने पार्टी के सपोर्टर्स को 16 अक्टूबर के लिए कॉल दी है।
Lehra do Tiranga 🇮🇳 16 Oct | Central Park, CP | 5 PM https://t.co/eFO1RfUBos
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 14, 2026
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने गए तो सीधा पहुंचेंगे जेल, कितना लगेगा जुर्माना?
यह भी पढ़ें- '10 अक्टूबर को कोई ट्रेन नहीं हुई कैंसिल', दिल्ली मेट्रो ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी
