विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजाद मैदान में CJP निकालेगी 'लहरा दो तिरंगा' रैली, मुंबई पुलिस ने दी इजाजत

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:09 AM (IST)

मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आजाद मैदान में 'लहरा दो तिरंगा' रैली निकालने की अनुमति दे दी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. CJP को मुंबई में रैली की अनुमति मिली।

  2. आजाद मैदान में 'लहरा दो तिरंगा' रैली होगी।

  3. गिरफ्तार नेताओं के समर्थन में प्रदर्शन।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को मुंबई में 'लहरा दो तिरंगा' रैली निकालने की इजाजत मिल गई है, लेकिन मुंबई पुलिस ने ये अनुमति एक निश्चित जगह के लिए ही दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को शुक्रवार, 16 अक्टूबर को आजाद मैदान में अपनी 'लहरा दो तिरंगा' रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है।

'लहरा दो तिरंगा' रैली की मिली इजाजत

उप पुलिस आयुक्त (DCP) मनीष कलवानिया ने गुरुवार को बताया कि आजाद मैदान के लिए अनुमति दे दी गई है। DCP ने आगे कहा कि आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि विरोध प्रदर्शन केवल आजाद मैदान में ही होगा।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह अनुमति इसलिए दी गई क्योंकि आजाद मैदान विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगह है।

CJP ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह रैली पार्टी नेताओं आशुतोष रंका और सौरव दास के समर्थन में आयोजित की गई है।

आशुतोष रंका और सौरव दास को बुधवार को दिल्ली में जंतर-मंतर में बिना इजाजत घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के नारे भी लगाए थे। तब इन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

CJP का पूरे देश में तिरंगा मार्च निकालने के एलान

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुबंई के साथ ही दिल्ली समेत पूरे देश में लोगों से आज शाम हाथ में तिरंगा लेकर मार्च निकालने की अपील की है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को दो दिन के लिए बंद रखने का नोटिस जारी कर दिया है।

सीजेपी को जहां दिल्ली में तिरंगा मार्च निकालने की इजाजत नहीं मिली है, वहीं मुंबई में आज शाम आजाद मैदान में 'लहरा दो तिरंगा' रैली होगी।

यह भी पढ़ें- सीजेपी का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च आज, दीपके के आह्वान पर दिल्ली पुलिस अलर्ट; कनॉट प्लेस पर धारा 163 लागू