सीजेपी का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च आज, दीपके के आह्वान पर दिल्ली पुलिस अलर्ट; कनॉट प्लेस पर धारा 163 लागू
सीजेपी की आज प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा से पहले राजधानी में माहौल गरमा गया है। एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील की है (फोटो- पीटीआई)
HighLights
कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू की गई है
दीपके ने आरोप लगाया कि अंडरकवर पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की 16 अक्टूबर (आज) को प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा से पहले राजधानी में माहौल गरमा गया है। एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को दो दिन के लिए बंद रखने का नोटिस जारी कर दिया है।
दिल्ली पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील की है और निषेधाज्ञा का हवाला दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताते हुए एडवाइजरी जारी की है।
इस बीच सीजेपी नेता दीपके ने आरोप लगाया कि अंडरकवर पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस सतर्क है।
अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। यात्रा को लेकर प्रशासन और आयोजकों के बीच समन्वय जारी है।
सीजेपी ने इंटरनेट मीडिया और पत्रकारवार्ता के जरिए आम जनता से शुक्रवार शाम पांच बजे हाथों में तिरंगा लेकर सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील की है। आम आदमी पार्टी ने भी इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
मौजूदा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में शांति बनाए रखने, जनता की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है।
डीसीपी ने बोलीं- सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम
डीसीपी नेहा यादव ने शुक्रवार शाम पत्रकारवार्ता कर बताया कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा।
एनडीएमसी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि इस संवेदनशील सार्वजनिक पार्क की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न करने दिया जाए। त्योहारों के इस मौसम में व्यावसायिक गतिविधियों के प्रभावित होने की आशंका से कनॉट प्लेस के विभिन्न व्यापारी संगठनों और मार्केट एसोसिएशनों ने पुलिस में आवेदन दिया है।
व्यापारियों का भी दिया हवाला
व्यापारियों का कहना है कि उपद्रवी तत्वों और गैर-कानूनी जमावड़े से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मुद्दे से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी व्यापारी गतिविधियों में बाधा की आशंका पर गौर किया है, जिसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने अदालत को भरोसा दिलाया है कि याचिकाकर्ता की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे।
