Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: दिवाली के बाद दिल्ली पुलिस में होगा बड़ा बदलाव, इन अधिकारियों के तबादले की चर्चा तेज

    By Rakesh Kumar SinghEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
    Updated: Mon, 24 Oct 2022 07:14 AM (IST)

    Delhi Newsवर्तमान में वह दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था पद पर हैं। दिल्ली पुलिस में आने से पहले वह कई सालों तक खेल मंत्रालय में सेंट्रल डेपुटेशन पर थे। उन्होंने बाहर की पोस्टिंग नहीं काटी हैं। ऐसे में उन्हें दिल्ली से बाहर भेजा जा सकता है।

    Hero Image
    संजय अरोड़ा का दिल्ली पुलिस आयुक्त बनने के बाद विभाग में अब तक कोई बड़ा फेर बदल नहीं हुआ है।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिवाली के बाद दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर फेर बदल होने की संभावना जताई जा रही है। संजय अरोड़ा का दिल्ली पुलिस आयुक्त बनने के बाद दिल्ली पुलिस में अब तक कोई बड़ा फेर बदल नहीं हुआ है। उन्होंने तीन माह तक पहले दिल्ली पुलिस को समझने की कोशिश की। अब दीपावली का त्योहार खत्म हो जाने के बाद अब महकमे में चर्चा तेज हो गई है कि आयुक्त अब दिल्ली पुलिस में डीसीपी से लेकर विशेष आयुक्त स्तर के अधिकारियों का फेर बदल सकते हैं। मुख्यालय सूत्रों की मानें तो 1997 बैच के आइपीएस सागर प्रीत सिंह हुड्डा को दिल्ली से बाहर भेजा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात कुछ आइपीएस की की दिल्ली वापसी की तैयारी

    वर्तमान में वह दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था पद पर हैं। दिल्ली पुलिस में आने से पहले वह कई सालों तक खेल मंत्रालय में सेंट्रल डेपुटेशन पर थे। उन्होंने बाहर की पोस्टिंग नहीं काटी हैं। ऐसे में उन्हें दिल्ली से बाहर भेजा जा सकता है। अगर उन्हें दिल्ली पुलिस से बाहर भेजा जाएगा तब कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी किन्हीं अन्य को सौंपी जाएगी। उधर केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात कुछ आइपीएस की भी दिल्ली पुलिस में वापसी की संभावना जताई जा रही है। दूसरा नाम 1988 बैच की आइपीएस सुंदरी नंदा का आ रहा है।

    ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में डीजी लगाने की चर्चा 

    वह वर्तमान में दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त एचआर हैं लेकिन वरिष्ठता की सूची में वह पुलिस आयुक्त से भी वरिष्ठ हैं। इसलिए उन्हें दिल्ली पुलिस से बाहर भेजा जाना तय है। उन्हें ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में डीजी लगाने की चर्चा है। ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में तैनात डीजी बालाजी श्रीवास्तव को वहां से हटाकर एसएसबी का डीजी बनाए जाने की चर्चा है। बालाजी भी 1988 बैच के आइपीएस हैं।मुख्यालय सूत्रों की मानें तो उधर रेंज में तैनात कुछ संयुक्त आयुक्त व एडिशनल पुलिस कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का भी आयुक्त फेर बदल कर सकते हैं।

    डीसीपी के कामकाज की चल रही समीक्षा

    इनमें कुछ के प्रदर्शन संतोषजनक हैं तो कुछ के नहीं हैं। कई जिले के डीसीपी का कार्यकाल भी लगभग पूरा होने को है। सभी डीसीपी के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। कहा जा रहा है कि जिनके प्रदर्शन संतोषजनक नहीं हैं। उन्हें भी जिले के डीसीपी पद से हटा दिया जाएगा। कुछ नए डीसीपी को जिले की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अरोड़ा के जुलाई के अंत में पदभार संभालने के बाद उन्होंने अबतक कोई बड़ा फेर बदल नहीं किया है। ऐसे में अधिकारियों में कुछ समय से यह चर्चा थी कि दीपावली के बाद ही बड़ा फेर बदल हो सकता है।