विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटरपोल की मदद से विदेश से भारत लाया गया दुष्कर्म का आरोपी, दिल्ली पुलिस ने दुबई से किया गिरफ्तार

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:46 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल की सहायता से दुष्कर्म के एक फरार आरोपी सजीर पल्ली मूप्पन को संयुक्त अरब अमीरात से ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल की मदद से दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से गिरफ्तार किया। प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल की मदद से दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से गिरफ्तार किया। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल की सहायता से फरार दुष्कर्म आरोपी को पकड़ा।

  2. आरोपी सजीर पल्ली मूप्पन यूएई से भारत वापस लाया गया।

  3. दिल्ली में यौन उत्पीड़न के बाद आरोपी दुबई भागा था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग संस्था इंटरपोल की मदद से दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से गिरफ्तार कर भारत वापस लाने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह पूरा ऑपरेशन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सहयोग से पूरा किया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 38 वर्षीय सजीर पल्ली मूप्पन उर्फ सजीर पीएम के रूप में हुई है, जो केरल के कन्नूर का निवासी है। आरोपी एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

शिकायत के मुताबिक, दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एक लाउंज में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था।

आरोप है कि पार्टी के दौरान आरोपी ने पीड़िता को शराब और नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद वह पीड़िता को करोल बाग के एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

घटना के बाद दुबई भाग गया था आरोपी

पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद कंपनी में 'पॉश' के तहत आरोपी के खिलाफ आंतरिक जांच शुरू की गई थी। जांच प्रक्रिया आगे बढ़ते देख आरोपी इसी वर्ष 5 जनवरी को भारत से फरार हो गया। दुबई पहुंचकर उसने वहां एक प्लंबिंग एक्सेसरीज की दुकान पर काम करना शुरू कर दिया था।

दिल्ली पुलिस और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

मामले में 18 फरवरी को पीड़िता ने दिल्ली पुलिस के पास पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लगातार प्रयास किए और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आरोपी की लोकेशन संयुक्त अरब अमीरात में ट्रैक कर ली।

तमाम कानूनी औपचारिकताओं और कागजी कार्रवाई को पूरा करने के बाद, 4 नवंबर बुधवार को यूएई के अधिकारियों ने आरोपी सजीर पीएम को औपचारिक रूप से दिल्ली पुलिस की टीम के हवाले कर दिया। अब दिल्ली पुलिस आरोपी पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में शूटिंग से बच रहे फिल्म निर्माता, RTI में सामने आया प्रदूषण का असर; नहीं आ रहे शूटिंग के आवेदन

यह भी पढ़ें- दीवाली पर बदली दिल्ली के सबसे बड़े इलेक्ट्रिकल बाजार की तस्वीर, 70% से ज्यादा सामान Made in India; चीन को झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।