विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में शूटिंग से बच रहे फिल्म निर्माता, RTI में सामने आया प्रदूषण का असर; नहीं आ रहे शूटिंग के आवेदन

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:27 AM (IST)

दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण फिल्म शूटिंग पर असर दिख रहा है, सर्दियों में निर्माता राजधानी से बचते हैं। ...और पढ़ें

सर्दियों में खराब हवा और धुंध के कारण फिल्म निर्माता राजधानी में शूटिंग करने से बचते हैं। एआई इमेज

सर्दियों में खराब हवा और धुंध के कारण फिल्म निर्माता राजधानी में शूटिंग करने से बचते हैं। एआई इमेज

HighLights

  1. दिल्ली में वायु प्रदूषण से फिल्म शूटिंग पर नकारात्मक असर।

  2. आरटीआई डेटा दिखाता है सर्दियों में शूटिंग आवेदन कम।

  3. '12वीं फेल' को मिली सब्सिडी, अन्य फिल्म निर्माताओं को नहीं।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण का असर अब फिल्म शूटिंग पर भी दिखाई देने लगा है। सर्दियों में खराब हवा और धुंध के कारण फिल्म निर्माता राजधानी में शूटिंग करने से बचते हैं। इसका प्रमाण दिल्ली सरकार के सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिले आंकड़ों से भी मिलता है।

अक्टूबर से दिसंबर के दौरान आवेदन काफी कम रहे

पिछले दो वित्तीय वर्षों में फिल्म शूटिंग के लिए मिले कुल 209 आवेदनों में से 118 आवेदन जनवरी से मार्च के बीच आए। यानी करीब 56.5 प्रतिशत फिल्मकारों ने इसी अवधि में दिल्ली में शूटिंग की अनुमति मांगी। इसके विपरीत प्रदूषण के लिहाज से संवेदनशील अक्टूबर से दिसंबर के दौरान आवेदन काफी कम रहे।

फरवरी में 21 और मार्च में 28 आवेदन मिले

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024-25 में फिल्म शूटिंग के लिए 108 और वर्ष 2025-26 में 101 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें वर्ष 2025 के जनवरी में 24 और फरवरी में सर्वाधिक 29 आवेदन आए, जबकि मार्च में नौ आवेदन मिले। वहीं, वर्ष 2026 में जनवरी में सात, फरवरी में 21 और मार्च में 28 आवेदन प्राप्त हुए।

दो साल से किसी फिल्म निर्माता ने नहीं मांगी आर्थिक सहायता

फिल्म नीति के तहत वर्ष 2024-25 में 41 और 2025-26 में 56 आवेदनों को मंजूरी दी गई। बाकी आवेदन वापस ले लिए गए या शूटिंग की तारीख और स्थान में बदलाव से संबंधित थे। आरटीआई के जवाब के समय कोई आवेदन मंजूरी के लिए लंबित नहीं था।

वहीं, फिल्म नीति के तहत आर्थिक सहायता का लाभ अब तक केवल '12वीं फेल' फिल्म को मिला है। इसके निर्माताओं को 30 लाख आठ हजार 464 रुपये की सब्सिडी दी गई। दो वर्षों में किसी अन्य फिल्म ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन नहीं किया।

ऐतिहासिक स्थलों को शूटिंग से जोड़ने की कोशिश

दिल्ली सरकार ने वर्ष 2022 में फिल्म नीति लागू की थी, ताकि राजधानी को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके। इसके तहत वर्ष 2025 तक करीब 39 फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी में बनने वाली करीब 95 प्रतिशत फिल्मों की शूटिंग चांदनी चौक और कनाॅट प्लेस जैसे इलाकों में होती है।

सरकार अब लाल किला, सुंदर नर्सरी और दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को भी फिल्मांकन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन पर सरकार ने 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का गहरा रहा संकट, एक्यूआई 700 के पार; अब 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक

यह भी पढ़ें- दीवाली पर बदली दिल्ली के सबसे बड़े इलेक्ट्रिकल बाजार की तस्वीर, 70% से ज्यादा सामान Made in India; चीन को 'झटका'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।