विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का गहरा रहा संकट, एक्यूआई 700 के पार; अब 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:53 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, कई इलाकों में एक्यूआई 700 के पार दर्ज किया गया ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद भयानक और बेकाबू हो गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद भयानक और बेकाबू हो गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक।

  2. कई क्षेत्रों में एक्यूआई 700 के पार, स्वास्थ्य आपातकाल।

  3. 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लागू।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद भयानक और बेकाबू हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक और रिकॉर्ड तोड़ स्तर तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन और स्वास्थ्य पर भारी संकट मंडरा रहा है। वहीं, आज गुरुवार 5 नवंबर को तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, एनसीआर में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई है।

अब 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर पाबंदी

इस बीच दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 5 नवंबर से 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कार्यों पर रोक रहेगी। इसका असर राजधानी में चल रही विकास परियोजनाओं पर पड़ सकता है।

अस्पतालों से जुड़े निर्माण कार्यों को छूट दी गई है। यह रोक सभी तरह के विकास कार्यों पर नहीं, बल्कि धूल और प्रदूषण पैदा करने वाले निर्माण कार्यों पर लागू है। हालांकि, मेट्रो, रेलवे, हवाई अड्डे, अंतरराज्यीय बस अड्डे, जलापूर्ति, स्वच्छता और राष्ट्रीय महत्व की कुछ परियोजनाओं को भी निर्धारित छूट दी गई है।

दिल्ली के प्रमुख इलाकों में एक्यूआई का खतरनाक स्तर

स्थान एक्यूआई
सोनिया विहार 662
विवेक विहार 660
आनंद विहार 637
पुथ खुर्द 629
पर्यटन विहार 553
नई दिल्ली (शहर) 552
रविंद्र नगर 533
झंडेवालान 521
खेरा डाबर 516
आर.के. पुरम 489
नवजीवन विहार 487

 

गाजियाबाद में स्थिति डरावनी, एक्यूआई 700 के पार

दिल्ली के बाद अब एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा में हवा की गुणवत्ता सबसे अधिक खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। गाजियाबाद में शहर का समग्र एक्यूआई 704 दर्ज किया गया है:

स्थान एक्यूआई 
राज नगर एक्सटेंशन 713
संजय नगर 711
नसबंदी कॉलोनी 698
मोहन नगर 693
इंद्रपुरी लोनी देहात 682
सूर्य नगर 676
साहिबाद 668
न्याय खंड 1 631
इंदिरापुरम 625
सेक्टर 62ए 624

 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा का हाल

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता 'अति गंभीर' श्रेणी में है, जहां नोएडा का समग्र एक्यूआई 636 दर्ज किया गया है...

स्थान एक्यूआई
नॉलेज पार्क V (ग्रेटर नोएडा) 675
सेक्टर 128 (नोएडा) 641
नॉलेज पार्क II (ग्रेटर नोएडा) 624
सेक्टर 78 और ओमिक्रॉन 1ए (ग्रेटर नोएडा) 616
सेक्टर 100 (नोएडा) 583
सेक्टर 52 (नोएडा) 569
सेक्टर 29 और सेक्टर 36 (नोएडा) 568
सेक्टर 94 (नोएडा) 557

 

स्वास्थ्य आपातकाल और एहतियात

प्रदूषण के इस गंभीर और खतरनाक स्तर के कारण लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी, आंखों में जलन और गले में संक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे स्वास्थ्य आपातकाल करार दिया है। नागरिकों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, घरों में एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें तथा बाहर जाते समय अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में GRAP-II लागू: कई इलाकों में AQI 450 पार, CAQM ने पंजाब के 5 जिलों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।