विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजरत निजामुद्दीन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर फायरिंग की साजिश नाकाम, दो आरोपित व नाबालिग पकड़े गए

By Dhananjai MishraEdited By: Shraddha Pandey
Published: Fri, 20 Nov 2026 10:59 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2026 11:06 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पर फायरिंग की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। फाइल फोटो- जागरण

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। फाइल फोटो- जागरण

HighLights

  1. इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम हुई।

  2. पुलिस ने दो हथियारबंद आरोपितों और एक नाबालिग को दबोचा।

  3. साजिश के तार राशिद केबलवाला गिरोह से जुड़े थे।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पर फायरिंग की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए दो हथियारबंद आरोपितों और एक नाबालिग को पकड़ा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस साजिश के तार राशिद केबलवाला गिरोह के नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोपितों के कब्जे से पांच पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

बदमाशों के मोबाइल फोन की जांच में ऐसे वीडियो मिले हैं, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला के प्रति वफादारी जताते हुए लोगों को धमकियां दी गई है। इन्फ्लुएंसर को वसूली के लिए जान से मारने की धमकी दी गई थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना के 52 किमी हिस्से के पुनरुद्धार पर होगा मंथन, DDA आयोजित करेगा 'यमुना संवाद'

यह भी पढ़ें- दिल्ली में घर-जमीन खरीद रहे हैं तो जरूर कराएं प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, स्टांप ड्यूटी से पेपर्स तक जानें पूरा प्रोसेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।