विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों में दिलचस्पी ले रहा पाकिस्तान, फेक पोस्ट मामले में 4 FIR दर्ज; 200 पोस्ट कराए डिलीट

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:47 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2026 03:13 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान गलत नैरेटिव फैलाने और माहौल खराब करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट ने माहौल खराब करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की हैं। एआई इमेज

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट ने माहौल खराब करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की हैं। एआई इमेज

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने 4 FIR दर्ज कीं।

  2. पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स की संलिप्तता सामने आई।

  3. लगभग 200 भ्रामक पोस्ट हटाए गए हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में हालिया विरोध प्रदर्शनों और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने गलत नैरेटिव फैलाने और माहौल खराब करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की हैं।

दिल्ली में 273 कंपनियों को तैनात रखने का अनुरोध

जानकारी के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों और त्योहारी मौसम को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने गृह मंत्रालय से दिल्ली में 273 कंपनियों को तैनात रखने का अनुरोध किया है। फर्जी पोस्ट के संबंध में चार एफआईआर दर्ज की गईं हैं।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने 200 से अधिक भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट को हटवाया है। पाकिस्तान स्थित सोशल मीडिया हैंडल सहित लगभग 100 सोशल मीडिया हैंडल फर्जी बयानबाजी फैलाने के आरोप में पुलिस की निगरानी में हैं। यह सारी एफआईआर बाराखंबा विरोध प्रदर्शनों के संबंध में चार एफआईआर दर्ज की गईं।

 

दिल्ली के प्रदर्शन में पाकिस्तानियों को दिलचस्पी

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि सीमा पार से भारत विरोधी भावनाएं फैलाने और तनाव पैदा करने में कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।

10 अक्टूबर से शुरू हुई इस ऑनलाइन प्रोपेगैंडा मुहिम के तहत, पाकिस्तान से संचालित होने वाले कुछ यूजर कथित तौर पर भारतीय नाम रखकर भ्रामक वीडियो और झूठी खबरें फैला रहे हैं, ताकि ऐसा लगे कि ये पोस्ट देश के भीतर से ही किए जा रहे हैं।

200 सोशल मीडिया पोस्ट को अब तक हटाया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़ी कई झूठी रिपोर्ट्स भी इन हैंडल्स द्वारा फैलाई गई थीं। इसके अलावा, जनता के बीच अशांति या अफवाह फैलाने वाले लगभग 200 सोशल मीडिया पोस्ट को अब तक हटाया जा चुका है। पुलिस इस मामले में साइबर सेल की मदद से गहनता से छानबीन कर रही है और पाकिस्तान से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की अपील

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी फैलाने वाले विदेशी या फर्जी हैंडल्स के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है और लोगों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है। उन्होंने ऐसे किसी पोस्ट को शेयर न करने की सलाह दी है, जिससे माहौल खराब हो रहा हो।

यह भी पढ़ें- 12 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्ज कीं 5 एफआईआर

यह भी पढ़ें- CJP के सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे दिल्ली पुलिस की हिरासत में, जंतर-मंतर पर रोक के बावजूद पहुंचे