12 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्ज कीं 5 एफआईआर
दिल्ली पुलिस ने 12 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शन के संबंध में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच एफआईआर दर्ज की हैं। यह कार्रवाई धारा 163 के तहत की गई है।

दिल्ली में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्रदर्शन करने पर पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह तस्वीर सड़कों का हाल बयां कर रही है। फाइल फोटो
HighLights
दिल्ली पुलिस ने 12 अक्टूबर के प्रदर्शन पर कार्रवाई की।
प्रशासनिक अनुमति के बिना प्रदर्शन पर पांच एफआईआर दर्ज।
बीएनएसएस धारा 163 के तहत मामले दर्ज, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी में 12 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शन के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार एफआईआर दर्ज की हैं। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये मामले भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दर्ज की गई चार एफआईआर में से तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में 2 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन, बाराखम्बा रोड पुलिस स्टेशन और कनॉट प्लेस पुलिस थाने में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।
प्रशासनिक अनुमति और लागू निषेधाज्ञा सेक्शन 163 का उल्लंघन कर विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ यह कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।
