विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीजेपी प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, पांच FIR दर्ज 

Published: Tue, 21 Jul 2026 10:57 AM (IST)

नई दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए उपद्रव के बाद दिल्ली पुलिस ने 5 एफआईआर दर्ज की हैं। मुख्य ...और पढ़ें

जनपथ रोड पर प्लास्टिक के बैरिकेड को पुलिस की ओर फेंकते प्रदर्शनकारी। विपिन शर्मा

जनपथ रोड पर प्लास्टिक के बैरिकेड को पुलिस की ओर फेंकते प्रदर्शनकारी। विपिन शर्मा

HighLights

  1. सीजेपी प्रदर्शन में उपद्रव के बाद दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई।

  2. पांच एफआईआर दर्ज, अभिजीत दीपके सहित पांच लोग नामजद।

  3. उपद्रव में 115 पुलिसकर्मी घायल, सीसीटीवी फुटेज से जांच जारी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोमवार को नई दिल्ली जिले में प्रदर्शन कारियों द्वारा करीब आठ घंटे तक दिल्ली को बंधक बनाने और जमकर उपद्रव करने के मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस ने 5 एफआईआर दर्ज की है।

इनमें एक एफआईआर मेन है जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके के अलावा सौरभ दास, आशुतोष रंका, विजय दहिया और अमित बालियांन को नामजद किया गया है। बाकी चार अन्य एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है। सभी पांचों एफआईआर में आपराधिक साजिश रचने की धारा कॉमन रूप से लगाई गई है।

delhi News (31)

जनपथ रोड पर गोल चक्कर के प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल का प्रयोग करती पुलिस।  विपिन शर्मा।

उधर, कल सोमवार उपद्रव में घायल हुए दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारियों की राम मनोहर लोहिया अस्पताल से छुट्टी हो गई है। उपद्रव में विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और कई एसीपी घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

115 पुलिसकर्मी घायल

उपद्रव में कुल 115 पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। कल रात ही अधिकतर की छुट्टी कर दी गई। अब करीब 30 के आसपास पुलिस भर्ती हैं जो लोअर रैंक के हैं।

दिल्ली पुलिस की कई टीम को अब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, ड्रोन से लिए गए तस्वीरों, पुलिस द्वारा मोबाइल से बनाए गए वीडियो, इंटरनेट मीडिया आदि के जरिये उपद्रवियों को पहचान करने की कोशिश करेगी। जिसने खिलाफ साक्ष्य मिलते जाएगा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना शुरू कर देगी। घटना के दिल्ली को हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरी दिल्ली में पुलिस सड़कों पर उतर कर गश्त कर रही है।

यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके ने जेपी नड्डा से बैठक को बताया 'व्यर्थ', जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी

यह भी पढ़ें- सड़कें बंद, बाजार सूने... दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पर्यटक और दफ्तरकर्मी बेहाल, चाय-पानी तक के लाले

यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट का पाकिस्तान कनेक्शन: कहां लिखी गई संसद मार्च की स्क्रिप्ट? विदेशी फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट की जांच शुरू