अभिजीत दीपके ने जेपी नड्डा से बैठक को बताया 'व्यर्थ', जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी
CJP Protest : जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में सीजेपी का शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों और नीट पेपर लीक ...और पढ़ें
-1784609409821_m.webp)
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके।
HighLights
सीजेपी का नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन जारी।
अभिजीत दीपके ने नड्डा से बैठक को 'व्यर्थ' कहा।
जंतर मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में जंतर मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों, नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षा घोटालों के खिलाफ प्रदर्शन आज मंगलवार को भी जारी है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित छात्रों को न्याय की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी रखा है। सोमवार को पुलिस के साथ झड़प के बाद भी धरना स्थल पर प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। हालांकि, प्रदर्शनकारी अब उतने नहीं हैं ना ही वहां मंच हैं।
-1784609505124.jpg)
संसद भवन के समीप आंसू गैस के गोले छोड़ने पर भागते पदर्शनकारी और मची अफरा तफरी। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्र
सोमवार को सीजेपी के सौरभ दास, आशुतोष रांका की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। बैठक में मांगों का पत्र सौंपा गया और सरकार के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का आश्वासन मिला। हालांकि, अभिजीत दीपके ने इस बैठक को व्यर्थ बताया। उनका कहना है कि यह बैठक बंधक बनाकर रखने जैसी थी या फलदायी नहीं रही।
सुरक्षा व्यवस्था और हालात
दिल्ली पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ जंतर मंतर और आसपास तगड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुरक्षा घेरा बढ़ाकर अशोक रोड के कोने तक ले आए हैं।
सोमवार को संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज की घटनाएं हुईं, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। उनमें से अधिकांश अपने घरों को जा चुके हैं। जबकि सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है। दीपके ने पुलिस की क्रूरता पर दुख जताया।
सोशल मीडिया में अभी भी ट्रेंड कर रहा है सीजेपी और आंदोलन सोशल मीडिया और सोशल पर चर्चा के केन्द्र में आज भी सीजेपी है। एक्स पर #CJPProtest, #JantarMantar, #AbhijeetDipke, #चलो संसद जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
कई यूजर्स नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं कि लाठीचार्ज के समय कुछ नेता नड्डा के यहां थे, जबकि छात्र सड़क पर थे। कुछ पोस्ट्स में दीपके को ट्रक पर सुरक्षित बैठे दिखाया गया। वहीं, समर्थक आंदोलन को मजबूत रखने की अपील कर रहे हैं।
