सड़कें बंद, बाजार सूने... दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पर्यटक और दफ्तरकर्मी बेहाल, चाय-पानी तक के लाले
दिल्ली में प्रदर्शनों के कारण कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित होने से पर्यटकों को होटलों में कैद रहना पड़ा। इससे ...और पढ़ें

जनपथ रोड पर आंसू गैस छोड़कर प्रदर्शनकारियों को रोकते पुलिसकर्मी। जागरण
HighLights
पर्यटक प्रदर्शनों के कारण होटलों में फंसे रहे।
कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित, लोगों को परेशानी हुई।
लुटियंस दिल्ली में चाय-पानी की दुकानें बंद रहीं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश की राजधानी में प्रदर्शन के दौरान कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित होने से पर्यटकों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। अशोक रोड, जनपथ रोड, कनाट प्लेस व पहाड़गंज में स्थित होटलों में ठहरे पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
कहीं रास्ता बंद हो तो कहीं सख्त पहरा। स्थिति यह कि नई दिल्ली के कई इलाकों के रास्ते पूरी तरह से बंद थे तो उसका असर पहाड़गंज जैसे होटल हब पर पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों को प्रदर्शन के चलते होटलों में कैद रहना पड़ा।
इसी तरह, जंतर मंतर रोड, अशोक रोड, रायसीना रोड, पहाड़गंज, करोलबाग, राजेंद्र नगर, समेत अन्य स्थानों पर रहने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। होटल महासंघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल के अनुसार, कई पर्यटक इसलिए बाहर नहीं निकल सके क्योंकि, रास्ते बंद थे और असमंजस की स्थिति थी।
चाय पानी को तरसे लोग
प्रदर्शन के चलते लुटियंस दिल्ली के कार्यालयों में लोग चाय पानी को भी तरसे। प्रदर्शन स्थल के आसपान की दुकानें बंद रही, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों समेत कार्यालय कर्मियों तथा आने जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।