विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G-20 Summit: अतिथियों की सुरक्षा के लिए 500 नए वाहन खरीद रही दिल्ली पुलिस, काफिले के एस्कार्ट में लगाया जाएगा

By Dhananjai MishraEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 13 Feb 2023 09:53 PM (IST)

दिल्ली में वर्ष 2010 में हुए कामनवेल्थ गेम्स के बाद पहली बार दिल्ली पुलिस अब बड़े स्तर पर जी-20 के ...और पढ़ें

अतिथियों की सुरक्षा के लिए 500 नए वाहन खरीद रही दिल्ली पुलिस
अतिथियों की सुरक्षा के लिए 500 नए वाहन खरीद रही दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। G-20 Summit: दिल्ली में वर्ष 2010 में हुए कामनवेल्थ गेम्स के बाद पहली बार दिल्ली पुलिस अब बड़े स्तर पर जी-20 के लिए सुरक्षा संबंधी उपकरण और अन्य साजोसामान खरीद रही है। इसके तहत विदेशी अतिथियों की गाडियों को एस्कार्ट करते हुए उनके आगे-पीछे दिल्ली पुलिस की जो भी गाडियां दौड़ेंगी, वे नई होंगी।

500 गाड़ियों को खरीदने की तैयारी

इसके लिए दिल्ली पुलिस जल्द ही 500 नई बोलेरो, अर्टिगा और स्कार्पियो गाडियां खरीदने जा रही है। मार्च अंत तक नई गाडियां दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोलेरो और अर्टिगा गाड़ियां खरीदने के लिए हरी झंडी मिल गई है, जबकि स्कार्पियो के लिए अभी बात चल रही है।

विदेशी अतिथियों को एस्कार्ट के लिए लगाया जाएगा

इन गाडियों को जी-20 में शामिल होने आ रहे विदेशी अतिथियों की गाडियों के काफिले के पायलट और एस्कार्ट के लिए लगाया जाएगा। सभी गाडियों पर जी-20 से संबंधित लोगो भी लगाए जाएंगे। इनमें से यातायात पुलिस, संबंधित जिला पुलिस, थानों और पुलिस के अन्य विभागों को यह नई गाडियां दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- G20 Food Festival: दिल्ली में देसी खाने के साथ विदेशी जायके का लें स्वाद, फूड फेस्टिवल में मिल रही फ्री एंट्री

सुरक्षा संबंधी अन्य उपकरणों की भी होगी खरीद

अधिकारियों ने बताया कि गाडियों के अलावा पुलिस लिक्विड एक्सप्लोसिव डिटेक्टर, नाइट विजन चश्मा, नाइट विजन डिवाइज, बुलेटप्रूफ जैकेट, आदि भी खरीद रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की सुरक्षा को और मजबूत करेंगे 34 पिल्ले, 6 माह बाद पुलिस में होंगे; G-20 सम्मेलन से पहले तैयारी शुरू