दिल्ली पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन को दबोचा; पंजाब, एमपी और यूपी से किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से शहजाद भट्टी गिरोह ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है। वीडियो ग्रैब
HighLights
दिल्ली पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल पकड़ा।
पंजाब, एमपी, यूपी से तीन गिरफ्तारियां।
अन्य साथियों की तलाश में जुटी स्पेशल सेल।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है। इन्हें पंजाब, मध्य प्रदेश और यूपी से गिरफ्तार किया गया है।
शहजाद पहले पाकिस्तान का बड़ा गैंग्स्टर था लेकिन कई साल से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआईएस से जुड़कर उसने भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने लगा। भारत विरोधी गतिविधि में लिप्त होने के कारण शहजाद भट्टी को भारतीय सुरक्षा एजेंसियां गैंग्स्टर आतंकी गठजोड़ मानती है।
गिरफ्तार किए गए इन तीनों गैंग्स्टर विकास प्रजापति उर्फ बेटू (19 वर्ष) पुत्र मूल चंद निवासी मध्य प्रदेश के दतिया, हरगुनप्रीत सिंह उर्फ गुरकरनप्रीत (19 वर्ष) पुत्र सरदार गुरपेज सिंह निवासी पंजाब के फिरोजपुर और आसिफ उर्फ आरिश (22 वर्ष) पुत्र अलताफ शाह निवासी यूपी के बिजनौर जिले के रेहड़ थानाक्षेत्र के रूप में इनकी पहचान की गई है।
